इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

नदी में डूबने से किशोर की मौत:समस्तीपुर में 4 घंटे बाद मिली लाश; दोस्तों के साथ नहाते समय हादसा

On: August 5, 2025 10:46 PM
Follow Us:

समस्तीपुर में मंगलवार को गंगमहन‌ नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी विनोद महतो के बेटे रवि किशन (16) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर केवल स्थान के पास का है। बाद में स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव‌ नदी से बाहर निकला गया। घटना के संबंध में मृतक किशोर के मौसा रंजीत कुमार महतो ने बताया कि उनके साढू के बेटे रवि अपने दो-तीन अन्य दोस्तों के साथ केवल स्थान के पास घूमने के लिए गया था। इसी दौरान दोपहर सभी गंग महन नदी में स्नान करने लगे । 4 घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव निकाला इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण रवि डूब गया । इसके बाद उसके साथ गए लोगों ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग जुटे। घटना की सूचना पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर मंगलवार देर शाम सदर अस्पताल भेजा है। सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि किशोर की डूबने से मौत हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

'बुढ़िया को कैसे मारें?'—YouTube से सीखी हत्या की तरकीब, बहू ने सास को जिंदा जलाया | अमरावती का दिल दहला देने वाला मामला

‘बुढ़िया को कैसे मारें?’—YouTube से सीखी हत्या की तरकीब, बहू ने सास को जिंदा जलाया | अमरावती का दिल दहला देने वाला मामला

jharkhand-new-dgp-tadasha-mishra-appointment-2025

झारखंड में डीजीपी की कुर्सी पर नई नियुक्ति — तदाशा मिश्रा बनीं प्रदेश की प्रभारी पुलिस प्रमुख, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

riya-sinha-lady-don-of-jharkhand-pakistan-arms-extortion-case

रांची की “लेडी डॉन” रिया सिन्हा का खुलासा — पाकिस्तान से हथियार मंगवाने, लड़कियों को तस्करी में झोंकने और रंगदारी नेटवर्क चलाने की चौंकाने वाली कहानी!

ahmedabad-wife-lover-killed-husband-buried-in-kitchen

प्यार में अंधी पत्नी ने रच डाली ‘दृश्यम’ जैसी साजिश — पति को मारा, शव को किचन में गाड़ दिया!

प्रधानमंत्री हैं या पार्टी के स्टार प्रचारक? — TET नहीं, अब देश को चाहिए PM Eligibility Test!

प्रधानमंत्री हैं या पार्टी के स्टार प्रचारक? — TET नहीं, अब देश को चाहिए PM Eligibility Test!

पूर्णिया में सनसनी: जदयू नेता के बड़े भाई, पत्नी और बेटी घर में मृत पाए गए, पुलिस जांच में जुटी

पूर्णिया में सनसनी: जदयू नेता के बड़े भाई, पत्नी और बेटी घर में मृत पाए गए, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Comment