इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

स्कूटी सवार महिला की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत:गुमला में खटवा नदी के पास गुमला-घाघरा सड़क पर हुआ हादसा

On: March 13, 2026 3:19 PM
Follow Us:

गुमला जिला के सदर थाना क्षेत्र में गुमला-घाघरा सड़क पर खटवा नदी के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12-01 बजे एक स्कूटी सवार महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्कूटी सवार महिला का शव सड़क के बीचों-बीच पड़ा मिला, जिसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। मृतका की पहचान खरका डुमरला निवासी दिलवंती देवी पत्नी सीताराम माझी उर्फ राजा के रूप में की गई है। बताया गया है कि दिलवंती देवी विकास मंडल में काम करती थीं और स्कूटी से गुमला जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है जिसके बाद रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थाना की पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रक या बस ने महिला को टक्कर मारी होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CBSE के पैटर्न पर चला राजस्थान बोर्ड:साल में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा, फरवरी और मई में होंगे एग्‍जाम; ड्रॉपआउट में आएगी कमी

वॉरजोन में फंसे डॉ. मिलर का मिशन इम्पॉसिबल:ट्रम्प सरकार ने हाथ खड़े किए तो अमेरिकी डॉक्टर ने मोर्चा संभाला; कतर से 4 महाद्वीप होकर 62 घंटे में घर पहुंचे

इम्तियाज की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर आउट:दिलजीत दोसांझ लीड रोल में दिखाई देंगे; भारत-पाक बंटवारे के बीच दिखेगी अधूरी प्रेम कहानी

ओडिशा में कांग्रेस की रिजॉर्ट पॉलिटिक्स:राज्यसभा चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग का डर, 8 विधायक बेंगलुरु भेजे गए; शिवकुमार कर रहे निगरानी

रिपोर्ट- ईरान में अभी सरकार नहीं गिरा पाएगा अमेरिका:मौजूदा लीडरशिप का जनता पर पूरा कंट्रोल; ट्रम्प जल्द ऑपरेशन खत्म कर सकते हैं

पाकुड़ नगर परिषद उपाध्यक्ष पद पर राणा ओझा चयनित:लॉटरी से हुआ चुनाव, अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ; सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Leave a Comment