इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

सरकार बोली- देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं:कीमतों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, घबराकर जरूरत से ज्यादा खरीदने से बचें

On: March 25, 2026 3:53 PM
Follow Us:

केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। स्टॉक में पेट्रोल-डीजल की मात्रा काफी है। लोग पैनिक होकर पेट्रोल-डीजल की खरीदारी ना करें। दिल्ली में इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग के दौरान पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा- हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है। स्टॉक में पेट्रोल की काफी मात्रा है। सुजाता शर्मा ने कहा- घरेलू PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं और इसकी 100% सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाली CNG की आपूर्ति भी पूरी तरह उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही राज्य सरकारों को भी लेटर लिखकर PNG नेटवर्क बढ़ाने में सहयोग करने और 10% अतिरिक्त कॉमर्शियल LPG उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। ईरान के साथ इजराइल और अमेरिका की जंग का आज 26वां दिन है। जंग के कारण भारत सहित कई देशों में होमूर्ज से आने वाले तेल और गैस की सप्लाई बाधित हुई है। सप्लाई संकट की वजह होर्मुज स्ट्रेट का लगभग बंद होना अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी 2026 को ईरान पर संयुक्त हमला किया, जिसमें कई सैन्य और परमाणु ठिकाने निशाना बने। इस ऑपरेशन में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई अधिकारी मारे गए। अमेरिका ने इसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया। इस युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के कारण तेल और गैस सप्लाई की आपूर्ति बाधित हुई। यहां से भारत का 80-85% LPG आयात होता है। इसके कारण भारत में LPG किल्लत जैसे हालत बने। हालांकि, भारत सरकार लगातार लोगों से अफवाहों से बचने की अपील कर रही है। सरकार कई बार कह चुकी है कि देश में LPG और तेल की कोई कमी नहीं है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहे। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीडीयू-गया-प्रधानखांटा ट्रैक पर 180 KM/h की स्पीड़ से चली ट्रेन:परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए किया गया निरीक्षण, स्टेशन पर लोगों में दिखा उत्साह

धुरंधर 2 के मेकर्स और रणवीर के खिलाफ पुलिस कंप्लेन:धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप; पोस्टर में रणवीर सिख बनकर सिगरेट पीते दिखे

48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती शुरू:जेमोलॉजिस्ट, रजिस्टर्ड सुनार भी मौजूद, हर आभूषण की डिजिटल फोटोग्राफी हो रही

ध्रुव राठी पर भड़के धुरंधर एक्टर:नवीन कौशिक बोले- फिल्म को हेट का सोर्स मत बनाओ, सिर्फ फ्लो एन्जॉय करो

इजराइल पर ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल गिरने से हड़कंप:इजराइल के मिसाइल डिफेंस सिस्टम में सेंध लगने‎ की जांच शुरू, यूएस से अधिक गोला-बारूद की मांग‎

गिरिडीह में कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित:जर्जर बायपास सड़क पर गड्ढों से बिगड़ा संतुलन, मरम्मत की मांग; ट्रक हुआ क्षतिग्रस्त

Leave a Comment