कोडरमा थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के पास शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। रिफाइन से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से रिफाइन लेकर यह ट्रक बिहार जा रहा था। कोडरमा घाटी में जमसोती नाला के सामने एक तीखे मोड़ पर चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे रिफाइन के डिब्बे सड़क पर बिखर गए। हालांकि, ट्रक चालक कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। सड़क पर बिखरे रिफाइन को कब्जे में लिया घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पीसीआर वाहन मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे रिफाइन को कब्जे में लिया। ट्रक पलटने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। कोडरमा थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया है। आवागमन बहाल करने के लिए क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कोडरमा घाटी में कई तीखे मोड़ हैं, जहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
कोडरमा घाटी में रिफाइन लदा ट्रक पलटा:चालक कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, आवागमन बाधित
By InstaKhabar
On: March 28, 2026 4:03 PM






