इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

हजारीबाग में बच्ची से दरिंदगी-हत्या पर जमशेदपुर में प्रदर्शन:विधायक पूर्णिमा दास साहू हुईं भावुक, कहा- झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं

On: March 30, 2026 4:09 PM
Follow Us:

जमशेदपुर में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धरना-प्रदर्शन किया। जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा ने जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरनास्थल पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू मीडिया से बात करते वक्त भावुक हो गईं और उनकी आंखें भर आईं। पूर्णिमा साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोरने वाली है और सरकार की विफलता को उजागर करती है। निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा, निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। धरना के दौरान भाजपा नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को एक ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन की शुरुआत साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय से पैदल मार्च के साथ हुई। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “बेटी को न्याय दो” और “दोषियों को फांसी दो” जैसे नारे लगाते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जब तक दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोलकाता-मऊ समर स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से शुरू:15 जुलाई तक हर सप्ताह चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

गिरिडीह में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश:जंगल से व्हाट्सएप लिंक भेजकर करते थे ठगी, दो गिरफ्तार; मोबाइल-सिम जब्त

ईरान-इजरायल वॉर के बीच किंग का शूटिंग शेड्यूल बिगड़ा:दुबई में शूट होना था शाहरुख, सुहाना और अनिल का एक्शन सीक्वेंस, सुरक्षा कारणों से मुंबई में बनेगा सेट

गुजरात-महिला ने बेटियों का सरनेम बदला, पिता ने की शिकायत:पत्नी और स्कूल प्रबंधन पर केस; डेयरी बोनस घोटाले में भी शामिल होने के आरोप

अक्षय खन्ना का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू:धुरंधर 2 के बाद ‘महाकाली’ फिल्म में दिखेंगे; शुक्राचार्य के रोल में फोटो वायरल

बिग-बॉस फेम रजत दलाल ने अचानक शादी की:इंस्टाग्राम पर शेयर कीं दुल्हन के साथ तस्वीरें; बोले- ये जीवन के नए पहलू की शुरुआत

Leave a Comment