इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गिरिडीह में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश:जंगल से व्हाट्सएप लिंक भेजकर करते थे ठगी, दो गिरफ्तार; मोबाइल-सिम जब्त

On: March 30, 2026 4:09 PM
Follow Us:

गिरिडीह जिले में पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गांडेय थाना क्षेत्र के धोबिया मोड़ के पास खम्हाटांड़ गांव के पास जंगल में संचालित एक साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमजद अंसारी (लगभग 29 वर्ष) और रजाउल अंसारी (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों देवघर जिले के मारगोमुंडा थाना अंतर्गत बन्नसिम्मी के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से 6 मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड और एक बाइक जब्त की है। साइबर डीएसपी आबिद खान ने बताया कि एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। साइबर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और जंगल में सक्रिय दोनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। वे फर्जी APK फाइल भेजकर लोगों को फंसाते थे। साइबर डीएसपी के अनुसार, इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 10/2026, दिनांक 29 मार्च 2026 को दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोलकाता-मऊ समर स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से शुरू:15 जुलाई तक हर सप्ताह चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

ईरान-इजरायल वॉर के बीच किंग का शूटिंग शेड्यूल बिगड़ा:दुबई में शूट होना था शाहरुख, सुहाना और अनिल का एक्शन सीक्वेंस, सुरक्षा कारणों से मुंबई में बनेगा सेट

गुजरात-महिला ने बेटियों का सरनेम बदला, पिता ने की शिकायत:पत्नी और स्कूल प्रबंधन पर केस; डेयरी बोनस घोटाले में भी शामिल होने के आरोप

हजारीबाग में बच्ची से दरिंदगी-हत्या पर जमशेदपुर में प्रदर्शन:विधायक पूर्णिमा दास साहू हुईं भावुक, कहा- झारखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं

अक्षय खन्ना का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू:धुरंधर 2 के बाद ‘महाकाली’ फिल्म में दिखेंगे; शुक्राचार्य के रोल में फोटो वायरल

बिग-बॉस फेम रजत दलाल ने अचानक शादी की:इंस्टाग्राम पर शेयर कीं दुल्हन के साथ तस्वीरें; बोले- ये जीवन के नए पहलू की शुरुआत

Leave a Comment