इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

चाईबासा में मुर्गे के विवाद में चाचा की हत्या:भतीजे समेत चार ने किया हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

On: April 2, 2026 4:12 PM
Follow Us:

चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में मुर्गे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हुई इस घटना में 53 वर्षीय दामू सिंकू पर उनके भतीजे समेत चार लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला किया। जानकारी के अनुसार, दामू सिंकू और उनके भतीजे परगना सिंकू के बीच एक मुर्गे को पत्थर मारने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। यह मामूली कहासुनी जल्द ही बढ़ गई और शाम करीब 4 बजे परगना सिंकू अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि परगना सिंकू के साथ डोबरो सिंकू, कुसुन सिंकू और पेलॉग सिंकू (महिला) भी शामिल थे। इन चारों ने मिलकर दामू सिंकू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दामू सिंकू के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजनों ने घायल दामू सिंकू को तुरंत टोंटो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात करीब 1 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक दामू सिंकू अपने पीछे पत्नी ललिता सिंकू और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बीसीसीएल में आश्रित नियोजन की मांग पर उबाल:धनबाद में जनता मजदूर संघ का सामूहिक उपवास, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी

RCB पेसर नुवान तुषारा कोर्ट पहुंचे:IPL खेलने पर श्रीलंका बोर्ड ने मना किया था, बोले- कॉन्ट्रैक्ट पहले ही खत्म हो चुका

आंजन धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, किया गया सामूहिक हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ

बोकारो का कुख्यात अपराधी शाहनवाज हुसैन गिरफ्तार:रंगदारी और पत्नी पर हमले के आरोप में पुलिस ने पकड़ा, लंबा रहा है आपराधिक इतिहास

विलियम्स ने टीम इंडिया के लिए छोड़ी ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता:कहा- दिल जहां, घर वहां; नाना ने 1956 में बंगाल को हराया था

टी-20 बैटर्स रैंकिंग में भारत के 4 बल्लेबाज टॉप-10 में:साउथ अफ्रीकी एस्टरहुइजन 39वें स्थान पर; ऑलराउंडर में हार्दिक टॉप-2

Leave a Comment