इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पश्चिमी सिंहभूम में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:अलग-अलग घटनाओं में दोनों युवकों की गई जान, अज्ञात वाहन चालक फरार

On: April 3, 2026 4:12 PM
Follow Us:

पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक मामले में अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पहली घटना मझगांव थाना क्षेत्र की है। यहां 21 वर्षीय सोमनाथ बालमुचू की स्कूटी दुर्घटना में मौत हो गई। सोमनाथ छोटा लुंगती गांव का निवासी था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। संतुलन बिगड़ने से स्कूटी गिरी जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:30 बजे वह खैरपाल मेला जाने के दौरान स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उसकी स्कूटी गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मझगांव सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन से आमने-सामने हुई टक्कर वहीं, दूसरी घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में हुई। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बेनु गोप की मोटरसाइकिल की आमने-सामने अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने फुआ के घर से अपने गांव सोनपोस लौट रहे थे। हादसे के समय वह अकेले थे। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मुंडा के माध्यम से पुलिस और परिजनों को सूचना दी। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे को मिली दूसरी फिल्म:डायरेक्टर ने शूटिंग से एक्टर का लुक शेयर किया, शरवरी के साथ करेंगे रोमांस

बोकारो में कायस्थ समाज का महासम्मेलन 5 अप्रैल को:आत्मनिर्भरता और वैकल्पिक रोजगार के मार्ग तलाशने पर होगी चर्चा

अजय देवगन-ओम राउत के दोबारा साथ आने की खबरें गलत:अनसंग वॉरियर पर फिल्म की चर्चा अफवाह; टीम बोली- ऐसी कोई बात नहीं हो रही

पाकिस्तान में डीजल 55% और पेट्रोल 43% महंगा:डीजल 184 महंगा होकर 520, पेट्रोल 137 बढ़कर 458 रुपया/लीटर हुआ; ईरान जंग का असर

बीसीसीएल में आश्रित नियोजन की मांग पर उबाल:धनबाद में जनता मजदूर संघ का सामूहिक उपवास, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी

चाईबासा में मुर्गे के विवाद में चाचा की हत्या:भतीजे समेत चार ने किया हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

Leave a Comment