इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

चतरा में ‘गौतम डीलक्स’ बस के मालिक ने किया सुसाइड:कर्ज और व्यापारिक दबाव से थे परेशान, इलाज के दौरान मौत

On: April 5, 2026 4:14 PM
Follow Us:

चतरा जिले में ‘गौतम डीलक्स’ नामक बस के मालिक धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 10 बजे उन्होंने विषपान कर लिया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र सिंह चतरा सदर थाना क्षेत्र के जंगी पंचायत अंतर्गत देवरिया गांव के निवासी थे। कर्ज और व्यापारिक दबाव से थे परेशान प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से भारी मानसिक तनाव में थे। उनके करीबी लोगों का कहना है कि व्यवसाय में लगातार घाटा और बढ़ते कर्ज के दबाव के कारण वे काफी परेशान चल रहे थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह चतरा के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी माने जाते थे। वे ‘गौतम डीलक्स’ नाम से करीब 20 बसों का संचालन करते थे और परिवहन व्यवसाय में उनकी अच्छी पहचान थी। अचानक उनकी मौत की खबर से बस एसोसिएशन और स्थानीय व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमॉर्टम सिमरिया के सदर अस्पताल में कराया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि धर्मेंद्र सिंह किन परिस्थितियों से गुजर रहे थे। उन पर कर्ज का वास्तविक दबाव कितना था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने शपथ ली:शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे; 16 अप्रैल से तीन दिन का विशेष सत्र

चीन का ड्रोन कंट्रोल:दुनियाभर के 80% ड्रोन बनाने वाले चीन में मई से रियल-नेम रजिस्ट्रेशन और मोबाइल लिंकिंग जरूरी

पाकुड़ में तेज रफ्तार टेंपो पलटा, 10 घायल:लिट्टीपाड़ा के लब्दाघाटी में बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा, 2 गंभीर रेफर

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने प्रेग्नेंसी की खबर साझा की:पति वरुण बंगेरा के साथ खुशी जताई; फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां

चतरा पुलिस ने ट्रक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़:चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाला अपराधी गिरफ्तार, नशीली गोलियां बरामद

पलामू के युवक की गढ़वा में सड़क हादसे में मौत:बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा, इलाज के दौरान एमएमसीएच में तोड़ा दम

Leave a Comment