इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गिरिडीह में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:धान-भूसी गोदाम से 15 लाख का सामान जब्त, चार कारोबारी फरार

On: April 7, 2026 4:15 PM
Follow Us:

गिरिडीह जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई है। उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने भरकट्टा थाना क्षेत्र के चिताखारो गांव में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू के नेतृत्व में गठित टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, चिताखारो गांव स्थित एक धान और भूसी के गोदाम में अवैध रूप से विदेशी शराब का निर्माण किया जा रहा था। इसी जानकारी के आधार पर उत्पाद विभाग, स्थानीय पुलिस और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। जब टीम मौके पर पहुंची, तो गोदाम में ताला लगा हुआ था। संदेह होने पर ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। भीतर बड़े पैमाने पर अवैध विदेशी शराब बनाने का पूरा सेटअप संचालित पाया गया। शराब निर्माण का कार्य धान और भूसी के बीच छिपाकर किया जा रहा था, ताकि किसी को शक न हो। अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की। इनमें 370 लीटर स्पिरिट, 665 लीटर तैयार अवैध विदेशी शराब, 5 लीटर केरामेल, 4000 खाली बोतलें, 1000 कार्टून, 11000 ढक्कन और 1000 होलोग्राम शामिल हैं। जब्त की गई इन सभी सामग्रियों की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले में परिसर मालिक राजेश यादव सहित बिक्कु साव, अजय साव और सुभाष यादव नामक चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन ने किया। उनके साथ भरकट्टा थाना प्रभारी अमन कुमार, जिला बल, सशस्त्र बल और गृह रक्षक जवानों की टीम भी शामिल रही, जिन्होंने इस कार्रवाई को सफल बनाया। अवर निरीक्षक रवि रंजन ने बताया कि यह कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश पर की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा और इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और आने वाले दिनों में ऐसे कारोबारियों पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामनवमी जुलूस में घायल युवक की मौत, आक्रोश:NH-522 छह घंटे जाम, स्थानीय बाजार भी रहा बंद; परिजनों को प्रशासन का आश्वासन

दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का निधन:तारक मेहता शो के अलावा आमिर-शाहरुख के साथ की फिल्में, पैरालिसिस के बाद हुआ निमोनिया था

धनबाद सर्विस रोड पर हादसा, युवक की मौत:टाटा 710 की टक्कर से गई जान, चालक फरार; आक्रोशितों ने शव सड़क पर रख किया जाम

तेल संकट का चीन पर असर क्यों नहीं पड़ा:20 साल पहले इमरजेंसी भंडार बनाए, केमिकल के लिए भी दूसरे देशों की जरूरत नहीं

राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने शपथ ली:शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे; 16 अप्रैल से तीन दिन का विशेष सत्र

चीन का ड्रोन कंट्रोल:दुनियाभर के 80% ड्रोन बनाने वाले चीन में मई से रियल-नेम रजिस्ट्रेशन और मोबाइल लिंकिंग जरूरी

Leave a Comment