इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

रामनवमी जुलूस में घायल युवक की मौत, आक्रोश:NH-522 छह घंटे जाम, स्थानीय बाजार भी रहा बंद; परिजनों को प्रशासन का आश्वासन

On: April 7, 2026 4:15 PM
Follow Us:

हजारीबाग के दारू प्रखंड अंतर्गत इरगा पंचायत के छोटका इरगा गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए हमले में घायल गुलाम साव की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर दारू मुख्य चौक स्थित NH-522 को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। जानकारी के मुताबिक, रामनवमी जुलूस के दौरान गुलाम साव पर चाकू से हमला किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आकाश कुमार, विशाल कुमार और एक नाबालिग सहित अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोलकाता सहित अन्य शहरों से आने-जाने वाले वाहन फंसे रहे घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह NH-522 को जाम कर दिया। यह जाम करीब छह घंटे तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कोलकाता सहित अन्य शहरों से आने-जाने वाले वाहन फंसे रहे, जिससे आम लोगों को परेशानी हुई। स्थानीय बाजार भी पूरी तरह बंद रहा। जाम की सूचना मिलने पर दारू प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद और अंचल अधिकारी राम बालक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं, जिनमें आरोपियों को फांसी की सजा, मृतक की पत्नी को मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और सुरक्षा शामिल थी। प्रशासन द्वारा सभी मांगों पर सकारात्मक पहल और हरसंभव मदद का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया गया। फिलहाल प्रशासन यातायात व्यवस्था सामान्य करने में जुटा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़:धान-भूसी गोदाम से 15 लाख का सामान जब्त, चार कारोबारी फरार

दिशा वकानी के पिता एक्टर भीम वकानी का निधन:तारक मेहता शो के अलावा आमिर-शाहरुख के साथ की फिल्में, पैरालिसिस के बाद हुआ निमोनिया था

धनबाद सर्विस रोड पर हादसा, युवक की मौत:टाटा 710 की टक्कर से गई जान, चालक फरार; आक्रोशितों ने शव सड़क पर रख किया जाम

तेल संकट का चीन पर असर क्यों नहीं पड़ा:20 साल पहले इमरजेंसी भंडार बनाए, केमिकल के लिए भी दूसरे देशों की जरूरत नहीं

राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने शपथ ली:शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे; 16 अप्रैल से तीन दिन का विशेष सत्र

चीन का ड्रोन कंट्रोल:दुनियाभर के 80% ड्रोन बनाने वाले चीन में मई से रियल-नेम रजिस्ट्रेशन और मोबाइल लिंकिंग जरूरी

Leave a Comment