इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

खरकाई नदी के चेक डैम में डूबे दो छात्र, मौत:नहाने के दौरान हुआ हादसा, नौवीं कक्षा के थे छात्र; दोनों के शव बरामद

On: April 9, 2026 4:18 PM
Follow Us:

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी में खरकाई नदी पर बने चेक डैम में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के नौवीं कक्षा के दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। तीन छात्र गोडविन थॉमस, रौनक भारद्वाज और प्रशांत कुमार गुरुवार को स्कूल से भागकर चेक डैम पहुंचे थे। रौनक और गोडविन नहाने के उद्देश्य से डैम में कूद गए। प्रशांत ने घटना की सूचना पुलिस को दी प्रशांत ने अपने दोनों साथियों को डूबते देखा। उसने नदी में नहा रहे अन्य लोगों से मदद मांगी, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद प्रशांत ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोडविन और रौनक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय युवकों के सहयोग से दोनों छात्रों के शव को बरामद कर लिया है। गोडविन और रौनक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। रौनक के परिजन आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 11 में रहते हैं, जबकि गोडविन के परिजन रोड नंबर 27 में निवास करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राघव चड्ढा ने संजय दत्त की तारीफ की:कहा- धुरंधर के लिए आपको बहुत प्यार मिला; संजय को मेहमाननवाजी के लिए घर बुलाया

गुमला में 29 लाख रुपए का अफीम-गांजा जब्त:होटल की आड़ में नशे का कारोबार, तीन तस्कर गिरफ्तार; ब्रेजा कार जब्त

सतीश शाह का पिंडदान ‘साराभाई’ की कास्ट ने किया था:राजेश कुमार ने बताया- निःसंतान होने पर गया में पूरी टीम ने निभाई परंपरा

रिश्वत न देने पर अबुआ आवास तोड़ने का आरोप:गिरिडीह वन विभाग पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप, किया विरोध प्रदर्शन

पलामू में 15 वर्षीय किशोरी का शव कुएं में मिला:परिवार ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की जताई आशंका, गांव के युवक पर लगाया आरोप

धनबाद के नुनूडीह में सड़क जाम:जलजमाव और जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Leave a Comment