इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

नक्सली मनोहर गंझू पर चतरा पुलिस का शिकंजा:न्यायालय के आदेश पर चिपकाया इश्तहार, एसपी बोले- सरेंडर करें या होगी कुर्की

On: April 12, 2026 4:25 PM
Follow Us:

चतरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे खूंखार नक्सली मनोहर गंझू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर इश्तहार चिपकाया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर ढोल-नगाड़ों के साथ की गई, ताकि इलाके में स्पष्ट संदेश जाए। पुलिस के अनुसार, मनोहर गंझू वर्ष 2020 के एक मामले में फरार है। उसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने साफ कहा है कि यह कार्रवाई उसे सरेंडर करने का अंतिम मौका देने के लिए की गई है। अगर वह जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जवानों की हत्या और लेवी वसूली के आरोप मनोहर गंझू चतरा और लातेहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय रहा है। उस पर कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, वह कई पुलिस जवानों की हत्या में शामिल रहा है। क्षेत्र में आतंक फैलाने का काम करता था। इसके अलावा, उसने लेवी वसूली के लिए सड़क निर्माण और अन्य सरकारी विकास कार्यों में लगी गाड़ियों को कई बार आग के हवाले किया। चतरा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उसकी सक्रियता से लंबे समय तक दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस ने उसे MCC संगठन का प्रमुख सदस्य बताते हुए अपनी हिट लिस्ट में शीर्ष पर रखा है। सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि जिले के अधिकांश बड़े नक्सली या तो मारे जा चुके हैं या गिरफ्तार हो चुके हैं। अब केवल मनोहर गंझू ही प्रमुख रूप से बचा है। उसे पकड़ने के लिए पहले भी कई प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब कानूनी प्रक्रिया के तहत इश्तहार चिपकाकर उसे अंतिम चेतावनी दी गई है। पुलिस ने साफ किया है कि अगर वह जल्द सरेंडर नहीं करता है, तो उसकी पूरी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। यह कार्रवाई चतरा को नक्सल मुक्त बनाने के अभियान का अहम हिस्सा है। पुलिस की इस सख्ती से जहां एक ओर बल का मनोबल बढ़ा है, वहीं ग्रामीणों में भी सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह में माहुरी वैश्य महामंडल की भव्य शोभा यात्रा:113वें महाधिवेशन का दूसरा दिन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आशा भोसले को स्टूडियो से निकाला, लेकिन हार नहीं मानी:82 साल के सिंगिंग करियर में 12,000 गाने गए; गजल गायिकी के साथ पॉप क्वीन कहलाईं

धनबाद में सड़क हादसा, तीन बाइक सवार घायल:राह चलते पीछे से मारी टक्कर, सड़क पर गिरे तीनों युवक, एक के सिर में लगी चोट

प.बंगाल में SIR- सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई:वोटर लिस्ट से 91 लाख नाम कटे थे; 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग

जॉब छोड़ शुरू किया मत्स्य पालन:अब कमा रहे सालाना 20 लाख रुपए, 30 लोगों को दिया रोजगार; केज कल्चर से हुआ फायदा

महाराष्ट्र के मंत्री का हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतरा:पायलट ने गलती से हेलीपैड से 1km दूर लैंडिग की; भुजबल पुणे में पहुंचे थे

Leave a Comment