इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गिरिडीह में माहुरी वैश्य महामंडल की भव्य शोभा यात्रा:113वें महाधिवेशन का दूसरा दिन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

On: April 12, 2026 4:25 PM
Follow Us:

गिरिडीह में माहुरी वैश्य महामंडल के 113वें महाधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। पचम्बा स्थित तुलसी भवन से शुरू हुई यह यात्रा पेठीयातांड होते हुए पचम्बा मुख्य बाजार का भ्रमण कर पुनः तुलसी भवन पहुंची। शोभा यात्रा में महिला, पुरुष और बच्चों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लिए मां मथुरासिनी के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। रास्ते भर “जय माता दी” के नारों से वातावरण गूंजता रहा। झांकियां और पारंपरिक वेशभूषा बनी आकर्षण का केंद्र यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। शोभा यात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियां लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहीं। इन्हें देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं की टोली ने भी सभी का ध्यान खींचा। वहीं भक्ति गीतों, डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा और महिलाएं झूमते हुए नजर आए, जिससे पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। भीषण गर्मी में सेवा कार्य, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद तेज गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। इस दौरान समाजसेवी अमित भदानी, चिंटू तरवे और नीरज कंधवे द्वारा श्रद्धालुओं के बीच पानी, शीतल पेय और दही-गुड़ का शरबत वितरित किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी और यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखा गया। महाधिवेशन के दूसरे दिन आयोजित इस भव्य शोभा यात्रा ने माहुरी समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक परंपरा और गहरी आस्था का भव्य प्रदर्शन किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आशा भोसले को स्टूडियो से निकाला, लेकिन हार नहीं मानी:82 साल के सिंगिंग करियर में 12,000 गाने गए; गजल गायिकी के साथ पॉप क्वीन कहलाईं

धनबाद में सड़क हादसा, तीन बाइक सवार घायल:राह चलते पीछे से मारी टक्कर, सड़क पर गिरे तीनों युवक, एक के सिर में लगी चोट

प.बंगाल में SIR- सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई:वोटर लिस्ट से 91 लाख नाम कटे थे; 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग

नक्सली मनोहर गंझू पर चतरा पुलिस का शिकंजा:न्यायालय के आदेश पर चिपकाया इश्तहार, एसपी बोले- सरेंडर करें या होगी कुर्की

जॉब छोड़ शुरू किया मत्स्य पालन:अब कमा रहे सालाना 20 लाख रुपए, 30 लोगों को दिया रोजगार; केज कल्चर से हुआ फायदा

महाराष्ट्र के मंत्री का हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतरा:पायलट ने गलती से हेलीपैड से 1km दूर लैंडिग की; भुजबल पुणे में पहुंचे थे

Leave a Comment