इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गिरिडीह में 10 किलो गांजा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार:पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा, पचंबा और जमुआ में की गई कार्रवाई

On: April 24, 2026 5:10 PM
Follow Us:

गिरिडीह पुलिस ने पचंबा थाना क्षेत्र के माथाडीह में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक-02 कौशर अली के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि टीम ने माथाडीह में सड़क किनारे सुनसान जगह पर संदिग्ध गतिविधि कर रहे दो व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों भागने लगे, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। टेप से पैक किए गए पांच बंडल बरामद हुए पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी शिव शंकर साव (45) और हरि शंकर राम (39) के रूप में हुई। उनकी तलाशी लेने पर उनके बैग से टेप से पैक किए गए पांच बंडल बरामद हुए, जिनमें कुल 5 किलोग्राम गांजा था। इन गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाया और जमुआ थाना क्षेत्र में छापेमारी की। वहां से महेंद्र यादव (48) और कमलेश कुमार सिंह (27) को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से भी लगभग 5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस प्रकार, पुलिस ने कुल 10.10 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में पचम्बा थाना में कांड संख्या 38/26, दिनांक 23 अप्रैल 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 20/22/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्मार्टफोन कैमरा की नई रेस:फोटोग्राफी किट से DSLR जैसे फीचर्स दे रही कंपनियां; वीवो-ओपो जैसे ब्रांड एक्सटर्नल लेंस दे रहे

एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी; नेटफ्लिक्स में होगी रील्स जैसी फीड:अब स्क्रॉल करके खोज सकेंगे अगला शो, अमेरिका में डिज्नी प्लस में भी यही प्रयोग

देवघर ने जेएससीए अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट जीता:फाइनल में बोकारो को 13 रन से हराया, लक्ष्मी प्लेयर ऑफ द मैच

धनबाद में बंद घर से करोड़ों की संपत्ति की चोरी:घर पर ताला लगा पूरा परिवार गया था मुंगेर, ज्ञान मुखर्जी रोड पर वारदात

चाबहार की हिस्सेदारी ईरानी कंपनी को सौंप सकता है भारत:अमेरिका प्रतिबंध हटने तक जारी रहेगी अस्थायी व्यवस्था; भारत का यहां 120 मिलियन डॉलर का निवेश

सोनम कपूर ने शेयर की न्यू-बॉर्न बेबी की पहली तस्वीर:बोलीं- जिंदगी एक सपने जैसी है; पति आनंद और बड़े बेटे वायु भी साथ दिखे

Leave a Comment