इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

स्मार्टफोन कैमरा की नई रेस:फोटोग्राफी किट से DSLR जैसे फीचर्स दे रही कंपनियां; वीवो-ओपो जैसे ब्रांड एक्सटर्नल लेंस दे रहे

On: April 25, 2026 5:13 PM
Follow Us:

स्मार्टफोन कैमरा पिछले कुछ सालों में काफी बेहतर हुआ है। आज आईफोन, गूगल पिक्सल या सैमसंग गैलेक्सी… सभी फोन आम यूजर के लिए शानदार फोटो क्वालिटी देते हैं। खास बात यह है कि यह सुधार अब मिड-रेंज डिवाइस तक पहुंच चुका है। यही वजह है कि स्मार्टफोन कंपनियां अब नए एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। इस रेस में वीवो, शाओमी और ओपो एक नया रास्ता अपना रही हैं, ये अब प्रीमियम स्मार्टफोन में एक्सर्टनल लेंस जोड़ रही हैं।
शाओमी – फोन के अंदर मूविंग कैमरा दे रहा शाओमी के 17 अल्ट्रा में ऐसा कैमरा सिस्टम दिया है, जो अंदर ही मूव करता है, यानी फोटो लेते समय ज्यादा कंट्रोल मिलता है। इसमें 67mm माउंट है, यानी कन्वर्टर लगाकर अलग कैमरा लेंस इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन की कीमत भारत में 1.40 लाख रु से शुरू है। फोटोग्राफी किट की कीमत 20 हजार रु. है। ओपो – कैमरे जैसा कंट्रोल दे रहा ओपो के फाइंड X9 प्रो में 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जबकि फाइंड X9 अल्ट्रा में दो 200 एमपी कैमरे दिए गए हैं। एक्सटर्नल लेंस लगाने पर जूम और फोकस के लिए अलग रिंग मिलती है। ओपो ने कैमरा ब्रांड Hasselblad से पार्टनरशिप की है, जिससे क्वालिटी बेहतर मिलती है। कीमत 1.10 लाख रु से शुरू है। वीवो – फोन में 105x तक का डिजिटल जूम होगा वीवो X300 अल्ट्रा में दो 200MP कैमरे हैं। एक प्राइमरी व दूसरा टेलीफोटो (जूम) कैमरा, जिसमें 105x तक डिजिटल जूम है। इसमें एक्सटर्नल लेंस भी लगा सकते हैं, जिससे जूम क्षमता 20x और बढ़ जाती है। यह लेंस जर्मन कंपनी ZEISS के साथ मिलकर बनाया गया है। फोन 6 मई को लॉन्च होगा। कैसे काम करते हैं एक्सटर्नल लेंस? ये एक्सटर्नल लेंस सीधे फोन के टेलीफोटो कैमरे के ऊपर लगाए जाते हैं और टेलीस्कोप जैसा काम करते हैं। फोन का जो बेस जूम होता है, उसे ये कई गुना बढ़ा देते हैं। आमतौर पर इससे ऑप्टिकल जूम 10x से 20x तक पहुंच सकता है। किट में दिए गए बटन से यूजर फोटो क्लिक कर सकता है, जूम कंट्रोल कर सकता है, मैनुअल फोकस जैसे सेटिंग्स भी एडजस्ट कर सकता है। एपल-सैमसंग और गूगल AI पर दे रहे जोर सैमसंग – एस23 अल्ट्रा के बाद से बड़ा हार्डवेयर अपडेट नहीं दिया। आईफोन – आईफोन 14 प्रो के बाद कैमरे में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। 15 प्रो और 16 प्रो में भी मुख्य सेंसर 48MP ही है। पिक्सल – आज भी अपने फोन में 50MP का सेंसर दे रहा है, जो पिक्सल 6 में भी दिया गया था। गूगल सॉफ्टवेयर और कैमरा के एआई फीचर्स में अपडेट दे रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी; नेटफ्लिक्स में होगी रील्स जैसी फीड:अब स्क्रॉल करके खोज सकेंगे अगला शो, अमेरिका में डिज्नी प्लस में भी यही प्रयोग

देवघर ने जेएससीए अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट जीता:फाइनल में बोकारो को 13 रन से हराया, लक्ष्मी प्लेयर ऑफ द मैच

धनबाद में बंद घर से करोड़ों की संपत्ति की चोरी:घर पर ताला लगा पूरा परिवार गया था मुंगेर, ज्ञान मुखर्जी रोड पर वारदात

चाबहार की हिस्सेदारी ईरानी कंपनी को सौंप सकता है भारत:अमेरिका प्रतिबंध हटने तक जारी रहेगी अस्थायी व्यवस्था; भारत का यहां 120 मिलियन डॉलर का निवेश

गिरिडीह में 10 किलो गांजा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार:पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा, पचंबा और जमुआ में की गई कार्रवाई

सोनम कपूर ने शेयर की न्यू-बॉर्न बेबी की पहली तस्वीर:बोलीं- जिंदगी एक सपने जैसी है; पति आनंद और बड़े बेटे वायु भी साथ दिखे

Leave a Comment