इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

बस ने बाइक में मारी टक्कर, एयरफोर्स जवान की मौत:दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आए थे हजारीबाग, देमोटर के पास हुआ हादसा

On: April 27, 2026 5:15 PM
Follow Us:

हजारीबाग देमोटर (डेमो टायर) के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स में कार्यरत जवान दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। दीपक कुमार पिछले 10 वर्षों से एयरफोर्स में अपनी सेवा दे रहे थे और वर्तमान में हैदराबाद में पदस्थापित थे। वह छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे और एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए हजारीबाग पहुंचे थे। 30 अप्रैल को उनकी ट्रेन थी और 3 मई को उन्हें पुनः ड्यूटी ज्वाइन करना था। सोमवार सुबह जब दीपक अपने एक साथी के साथ बाइक से निकले, तभी देमोटर के पास एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक कुमार अपने पीछे चार महीने के मासूम बच्चे, पत्नी, माता-पिता और दो बड़े भाइयों को छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के दोस्तों ने बताया कि दीपक बेहद मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। जब भी उन्हें छुट्टी मिलती थी, वह घर आकर सभी से मिलते-जुलते थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कांतारा मिमिकरी विवाद:कर्नाटक हाईकोर्ट ने रणवीर सिंह का माफीनामा कबूल किया, 4 हफ्तों के अंदर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगनी होगी

ISRO आम लोगों के लिए एस्ट्रोनॉट कैडर खोलेगा:गगनयान मिशन की तरह ही 4 STEM एक्सपर्ट क्रू में शामिल होंगे

संजय कपूर के संपत्ति विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सलाह:80 की उम्र लड़ने की नहीं, मामला आपस में सुलझाएं; प्रॉपर्टी पर मां-बहू और बच्चों में लड़ाई

15 मई को रिलीज होगी आयुष्मान की नई फिल्म:35 करोड़ में बिके ‘पति पत्नी और वो 2’ के ब्रॉडकास्ट राइट्स

वैभव सूर्यवंशी बने सिक्स के सुपर किंग:8 मैंचों में 32 छक्के लगाकर टॉप पर; पैट कमिंस हुए फैन, बोले- वह मेरा नया फेवरेट प्लेयर

मुकेश अंबानी के घर पहुंची रिहाना:परिवार ने फूलों से किया स्वागत, अनंत और राधिका के साथ डांस और लंच किया

Leave a Comment