इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

थॉमस कप: क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे से भिड़ेगा भारत:आयुष की फॉर्म और सात्विक-चिराग की जोड़ी से बढ़ी उम्मीदें; भारत ने 2022 का खिताब जीता था

On: April 30, 2026 5:20 PM
Follow Us:

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम का सामना थॉमस कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे से होगा। यह मुकाबला शुक्रवार को डेनमार्क के हॉर्सेंस में सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। भारत ग्रुप-A में दूसरे स्थान पर रहा। टीम ने कनाडा को 4-1 से और ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया। इसके बाद उसे चीन से 2-3 से हार मिली। दूसरी ओर चीनी ताइपे ग्रुप-C में पहले स्थान पर रही। पहला मैच उसने स्वीडन से 5-0 से जीता। इसके बाद दक्षिण कोरिया से 3-2 से हार मिली। फिर आखिरी मुकाबले में मेजबान डेनमार्क को 3-2 से हराया। आयुष ने तीनों मैच जीते, डबल्स का भी अच्छा प्रदर्शन भारत के युवा आयुष शेट्टी ने अपने तीनों मैच जीते। एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत तीसरे सिंगल्स की कमान संभाल रहे हैं। श्रीकांत ने चीन के खिलाफ कमबैक जीत दर्ज की। लक्ष्य सेन दो रोमांचक मुकाबले हार गए, लेकिन प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। सात्विक साईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की डबल्स जोड़ी ने शुरुआती दो मैच जीते, जबकि चीन से हार मिली। दूसरी डबल्स जोड़ी हरिहरन एएमएस और एमआर अर्जुन ने भी दो मैच जीते हैं। चीनी ताइपे की टीम मजबूत चीनी ताइपे की टीम भी काफी मजबूत है। विश्व रैंकिंग में छठे नंबर के चाउ तियन चेन, विश्व नंबर 8 और ऑल इंग्लैंड चैंपियन लिन चुन-यी, जबकि विश्व नंबर 21 ची यू जेन सिंगल्स में गहराई देते हैं। डबल्स में चियू ह्सियांग चिए और वांग ची-लिन (विश्व नंबर 14), दूसरे डबल्स ली झे-हुई और यांग पो-ह्सुआन (विश्व नंबर 16) की जोड़ी खतरनाक है। भारत की नजरें दूसरे खिताब पर है। टीम ने चार साल पहले 2022 में थॉमस कप जीतकर इतिहास रचा था। इससे पहले टीम 1952, 1955 और 1979 में कांस्य पदक जीत चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

साली से शादी के लिए किया साले का अपहरण:कोडरमा में जीजा समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में 14 वर्षीय बच्चे को किया बरामद

5 घंटे हाईवे पर फंसी रहीं दिल चाहता है एक्ट्रेस:खाना भी नहीं मिला, तंग आकर वीडियो जारी किया, कहा- हमारे लिए दुआ करें, ये डरावना है

गुमला में कुएं में डूबने से महिला की मौत:पानी भरते समय हुआ हादसा, घटना के एक घंटे बाद लोगों हुई हादसे की जानकारी

झारखंड-बिहार सीमा पर 65 पेटी अवैध शराब जब्त:चतरा पुलिस ने पिकअप से पकड़ी 8 लाख की खेप; माफियाओं पर FIR दर्ज

दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला:स्क्रीन पर दिखा हैक का मैसेज; गाने भी बजे, चीफ जस्टिस ने सुनवाई बंद की

धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स में 500 लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल:आग और धमाकों में शूट करते रहे रणवीर; हर टैंकर में लगाया गया 25 किलो बारूद

Leave a Comment