इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

गुमला में कुएं में डूबने से महिला की मौत:पानी भरते समय हुआ हादसा, घटना के एक घंटे बाद लोगों हुई हादसे की जानकारी

On: April 30, 2026 5:20 PM
Follow Us:

गुमला थाना क्षेत्र के मोकरो हुडकुटोली गांव में गुरुवार को कुएं में डूबने से 48 वर्षीय सोमारी उरांव की मौत हो गई। यह हादसा पानी भरने के दौरान हुआ। परिजनों ने बताया कि सोमारी उरांव गुरुवार को अपने घर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित कुएं में पानी भरने गई थीं। पानी भरते समय अचानक बाल्टी की रस्सी उनके हाथ में लिपट गई। बाल्टी के बड़े और भारी आकार के कारण वह संतुलन खो बैठीं और सीधे कुएं के गहरे पानी में जा गिरीं। हादसे के करीब एक घंटे बाद जब गांव के अन्य लोग कुएं पर पानी भरने पहुंचे, तो उन्होंने पानी में सोमारी की चप्पलें और प्लास्टिक की बाल्टी तैरती देखी। इससे ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और स्थानीय स्तर पर बांस के लंबे डंडे की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर सुबह लगभग 10 बजे गुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम करवाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

साली से शादी के लिए किया साले का अपहरण:कोडरमा में जीजा समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में 14 वर्षीय बच्चे को किया बरामद

5 घंटे हाईवे पर फंसी रहीं दिल चाहता है एक्ट्रेस:खाना भी नहीं मिला, तंग आकर वीडियो जारी किया, कहा- हमारे लिए दुआ करें, ये डरावना है

थॉमस कप: क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे से भिड़ेगा भारत:आयुष की फॉर्म और सात्विक-चिराग की जोड़ी से बढ़ी उम्मीदें; भारत ने 2022 का खिताब जीता था

झारखंड-बिहार सीमा पर 65 पेटी अवैध शराब जब्त:चतरा पुलिस ने पिकअप से पकड़ी 8 लाख की खेप; माफियाओं पर FIR दर्ज

दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला:स्क्रीन पर दिखा हैक का मैसेज; गाने भी बजे, चीफ जस्टिस ने सुनवाई बंद की

धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स में 500 लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल:आग और धमाकों में शूट करते रहे रणवीर; हर टैंकर में लगाया गया 25 किलो बारूद

Leave a Comment