इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

चतरा की ईटखोरी पुलिस ने मोबाइल चोरी का किया खुलासा:5 अंतरजिला चोर गिरफ्तार, 10 लाख रुपए के 31 स्मार्टफोन बरामद

On: May 13, 2026 6:17 PM
Follow Us:

चतरा जिले की ईटखोरी पुलिस ने एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में अंतरजिला गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 लाख रुपए के 31 स्मार्टफोन और चोरी में इस्तेमाल की गई एक बाइक बरामद की गई है। यह घटना 16 मार्च 2026 को हुई थी। ईटखोरी चट्टी निवासी सूरज कुमार दांगी (पिता- विनोद दांगी) ने ईटखोरी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर बड़ी संख्या में स्मार्टफोन और नकदी चुरा ली थी। विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने ईटखोरी थाना कांड संख्या 28/26 दर्ज कर जांच शुरू की। चतरा एसपी ने मामले के त्वरित खुलासे के लिए एक विशेष रणनीति बनाई। एसपी के निर्देश पर ईटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। एसपी को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चोरी में शामिल कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चंदन कुमार भोक्ता, कामेश्वर कुमार, रुबेश कुमार, खिरोधर कुमार (सभी चौपारण, हजारीबाग) और महेश भोक्ता (पत्थलगड्डा, चतरा) शामिल हैं। संगठित होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे ये अपराधी हजारीबाग और चतरा जिले के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थे और संगठित होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके ठिकानों से चोरी का माल बरामद किया। पुलिस ने कुल 31 विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा, पुलिस ने एक निकॉन कंपनी का कैमरा, कैमरा चार्जर और चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई एक मोडीफाईड डिस्कवर मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जस्टिस स्वर्णकांता बोलीं-मेरे और कोर्ट के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं:चुप नहीं रह सकती; शराब नीति घोटाला के आरोपियों पर अवमानना की कार्रवाई करूंगी

सबरीमला में महिलाओं की एंट्री मामला, SC का फैसला सुरक्षित:16 दिन सुनवाई चली; कोर्ट ने केंद्र, धार्मिक संगठनों और याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनीं

सऊदी अरब में टी-20 लीग खेली जाएगी:अक्टूबर में शुरू होगी, 6 टीमें भाग लेंगी; युवराज सिंह लीग के एम्बेसडर बने

प्रोडूसर करण जौहर की ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर रिलीज:लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आएंगे

ICC टेस्ट रैंकिंग में बुमराह टॉप पर बरकरार:यशस्वी-शुभमन टॉप-10 में शामिल, मीरपुर टेस्ट में जीत से बांग्लादेशी कप्तान शांतो को फायदा

पश्चिमी सिंहभूम में नदी में युवक की डूबने से मौत:नहाते वक्त हुआ हादसा, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद नदी से बरामद हुआ शव

Leave a Comment