इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

एसआई भर्ती-2021, आरोपी कैंडिडेट्स नहीं कर सकेंगे एप्लीकेशन अपडेट:RPSC करेगी हर प्रकरण पर निर्णय; परीक्षा से पहले अलग से दी जाएगी सूचना

On: May 13, 2026 6:17 PM
Follow Us:

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 20 सिंतबर 2026 को आयोजित होने वाली एसआई भर्ती परीक्षा -2021 में पेपर लीक, डमी कैंडिडेट और अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ गए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन अपडेट करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के विरूद्ध एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के संबंध में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, उन्हें 16 मई से शुरू होने वाली एप्लीकेशन अपडेट प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे प्रकरण के तथ्यों का अध्ययन करते हुए प्रत्येक प्रकरण पर विधिसम्मत निर्णय लिया जाएगा। साथ ही परीक्षा आयोजन से पूर्व संबंधित अभ्यर्थियों को अलग से सूचना दी जाएगी। 16 मई से शुरू होगी आवेदन संशोधन प्रक्रिया अभ्यर्थियों को उनके पूर्व में भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया जाएगा। संशोधन की प्रक्रिया 16 से 30 मई 2026 तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस और पत्राचार का पता जैसी जानकारी अपडेट कर सकेंगे। — एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा होगी:पहले एग्जाम में शामिल 3.83 लाख अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका, जानें कब होगा आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जस्टिस स्वर्णकांता बोलीं-मेरे और कोर्ट के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं:चुप नहीं रह सकती; शराब नीति घोटाला के आरोपियों पर अवमानना की कार्रवाई करूंगी

सबरीमला में महिलाओं की एंट्री मामला, SC का फैसला सुरक्षित:16 दिन सुनवाई चली; कोर्ट ने केंद्र, धार्मिक संगठनों और याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनीं

सऊदी अरब में टी-20 लीग खेली जाएगी:अक्टूबर में शुरू होगी, 6 टीमें भाग लेंगी; युवराज सिंह लीग के एम्बेसडर बने

प्रोडूसर करण जौहर की ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर रिलीज:लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आएंगे

ICC टेस्ट रैंकिंग में बुमराह टॉप पर बरकरार:यशस्वी-शुभमन टॉप-10 में शामिल, मीरपुर टेस्ट में जीत से बांग्लादेशी कप्तान शांतो को फायदा

पश्चिमी सिंहभूम में नदी में युवक की डूबने से मौत:नहाते वक्त हुआ हादसा, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद नदी से बरामद हुआ शव

Leave a Comment