इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पश्चिमी सिंहभूम में नदी में युवक की डूबने से मौत:नहाते वक्त हुआ हादसा, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद नदी से बरामद हुआ शव

On: May 13, 2026 6:17 PM
Follow Us:

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत तांतनगर ओपी क्षेत्र के नारगी गांव में खरकाई नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पीलका गांव निवासी 24 वर्षीय सनी टुडू के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद नदी से उसका शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार, सनी टुडू अपने दोस्त गुप्तेश्वर मार्डी के घर नारगी गांव आया था। वह 16 मई को आयोजित होने वाले डबरा बुरू सेंद्र पर्व मेले में शामिल होने की योजना बना रहा था। सनी अपने पांच दोस्तों के साथ खरकाई नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अपने साथियों से अलग दिशा में तैरते हुए चला गया। शुरुआत में दोस्तों को लगा कि वह आसपास ही होगा, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। जब उसका पता नहीं चला तो ग्रामीणों को सूचना दी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और खोज अभियान शुरू किया। घटनास्थल झारखंड-ओडिशा सीमा क्षेत्र में होने के कारण कुछ समय तक दोनों थाना क्षेत्रों में असमंजस की स्थिति बनी रही। बाद में स्थानीय पुलिस के समन्वय से कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। तांतनगर ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जस्टिस स्वर्णकांता बोलीं-मेरे और कोर्ट के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं:चुप नहीं रह सकती; शराब नीति घोटाला के आरोपियों पर अवमानना की कार्रवाई करूंगी

सबरीमला में महिलाओं की एंट्री मामला, SC का फैसला सुरक्षित:16 दिन सुनवाई चली; कोर्ट ने केंद्र, धार्मिक संगठनों और याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनीं

सऊदी अरब में टी-20 लीग खेली जाएगी:अक्टूबर में शुरू होगी, 6 टीमें भाग लेंगी; युवराज सिंह लीग के एम्बेसडर बने

प्रोडूसर करण जौहर की ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर रिलीज:लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आएंगे

ICC टेस्ट रैंकिंग में बुमराह टॉप पर बरकरार:यशस्वी-शुभमन टॉप-10 में शामिल, मीरपुर टेस्ट में जीत से बांग्लादेशी कप्तान शांतो को फायदा

एसआई भर्ती-2021, आरोपी कैंडिडेट्स नहीं कर सकेंगे एप्लीकेशन अपडेट:RPSC करेगी हर प्रकरण पर निर्णय; परीक्षा से पहले अलग से दी जाएगी सूचना

Leave a Comment