इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का नेटवर्क बेनकाब:मोहनपुर से चार गिरफ्तार, बंगाल कनेक्शन उजागर, नकदी-वाहन जब्त

On: May 17, 2026 6:27 PM
Follow Us:

देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। शनिवार देर रात हुई इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दो पश्चिम बंगाल और दो देवघर के निवासी शामिल हैं, जिससे अंतरराज्यीय नेटवर्क की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेख रसल आलम (25), मो. समद उर्फ समीर (23), रोहित कुमार (26) और नीरज कुमार महथा (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शेख रसल आलम और मो. समद उर्फ समीर वीरभूम जिले के निवासी हैं, जबकि रोहित कुमार और नीरज कुमार महथा देवघर जिले के रहने वाले हैं। गुप्त सूचना पर घेराबंदी, वाहन जांच में मिला माल पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगाल से ब्राउन शुगर की बड़ी खेप मोहनपुर क्षेत्र में पहुंची है और उसकी खरीद-बिक्री की तैयारी चल रही है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने बड़ा झरना-खरगडीहा मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक कार और एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 102.14 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 49 हजार 300 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। झारखंड-बिहार में सप्लाई करता था गिरोह पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह पश्चिम बंगाल से ब्राउन शुगर लाकर झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। स्थानीय स्तर पर इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेची जाती थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई को देवघर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:किन्नरों ने क्लब के बाहर युवती को पीटा; SDM पहली पोस्टिंग में घोटाले में फंसी; कारोबारी ने VIDEO बनाकर सुसाइड किया

रामगढ़ के दामोदर नदी में डूबे तीन किशोर:एक की मौत, एक सुरक्षित निकला, तीसरे की तलाश जारी, नहाने के दौरान हादसा

तिलक वर्मा और श्रीलीला के अफेयर की खबरें अफवाह:दावा- दोनों कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं; सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें

यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला:सेमीकंडक्टर प्लांट, ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया; 1 भारतीय समेत 4 की मौत

हजारीबाग में तालाब में डूबने से युवक की मौत:खजांची तालाब में 20 घंटे बाद मिला शव, नहाने के दौरान डूबा था युवक

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बडी खबरें:लेडी SDM सरकारी कोठी से गिरफ्तार; बेटी ने बाप को गोली मारी; क्या 15 दिन बाद फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल

Leave a Comment