इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठाया:टेबल पर खड़ा करके दुलारा, बेटी को कॉपी दी; राम मोहन नायडू फैमिली संग पहुंचे थे

On: May 24, 2026 6:57 PM
Follow Us:

केंद्रीय सिविल एविशन मंत्री राम मोहन नायडू ने शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। नायडू परिवार संग दिल्ली में सेवा तीर्थ भवन पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान पीएम ने नायडू के दोनों बच्चों को दुलार किया। पीएम ने बेटे को गोद में उठाया फिर टेबल पर खड़ा कर दिया। इसके बाद नायडू की बेटी मोदी के पास पहुंची तो पीएम ने उससे एक कॉपी ली और उसमें कुछ लिखकर हाथ में थमा दी। इसके अलावा ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत नायडू की मां ने मोदी को पौधा भी गिफ्ट किया। पीएम की नायडू के परिवार संग 6 तस्वीरें… राम मोहन नायडू TDP सांसद, मोदी कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से TDP सांसद हैं। इसके साथ ही TDP के राष्ट्रीय महासचिव पद पर भी हैं। नायडू पिछले तीन बार से लोकसभा चुनाव जीत रहे हैं। जून 2024 में उन्हें केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया था। उस वक्त उनकी उम्र 36 साल थी। केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने वाले वह देश के सबसे युवा मंत्रियों में से एक हैं। 15 दिन में आंध्र प्रदेश के तीन बड़े नेताओं से पीएम की मुलाकात पिछले 15 दिनों में पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के तीन बड़े नेताओं से उनके परिवार संग मुलाकात की है। इससे पहले पीएम 10 मई को जब हैदराबाद के दौर पर थे। तब वे आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण के घर गए थे और परिवार से मिले थे। केंद्र में TDP और जनसेना के समर्थन से चल रही मोदी सरकार पीएम मोदी अक्सर एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुखों से मुलाकात करते रहते हैं। केंद्र में भाजपा फिलहाल NDA के सहयोगी दलों के भरोसे सरकार चला रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 240 सीटें मिलीं थीं। जो बहुमत के आंकड़े 272 से 32 कम है। ऐसे में भाजपा को अन्य 13 पार्टियों से सपोर्ट लेना पड़ा। फिलहाल NDA का आंकड़ा 292 सीटों का है। यह बहुमत से 20 ज्यादा है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… भाजपा बोली- राहुल का मोदी सरकार गिराना सपने देखने जैसा; राहुल बोले थे- एक साल में मोदी की विदाई तय राहुल गांधी के केंद्र सरकार गिरने की भविष्यवाणी करने को लेकर भाजपा ने रविवार को पलटवार किया। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल का बयान दिन में सपने देखने जैसा है। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल का बयान एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रूस ने यूक्रेन पर ओरेश्निक मिसाइल से हमला किया:यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम; जेलेंस्की बोले- रूसी पागल हो चुके हैं

गुजरात में बैंक से 8.70 करोड़ चुराने वाला कर्मचारी अरेस्ट:कचरा बताकर 9 बक्सों में भरकर ले गया था, 2 करोड़ का घर, 1 करोड़ की दुकान खरीदी

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:गुरुद्वारे में 2 महिलाओं की मौत; ASI की गोली मारकर हत्या; एक दिन की सरकारी छुट्‌टी; रील बनाई तो खैर नहीं

गिरिडीह में बाइक-मैजिक की भीषण टक्कर:बाइक चला रहे युवक के सिर में लगी चोट, बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया

जेजेएमपी का 5 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर गिरफ्तार:लातेहार पुलिस ने एरिया कमांडर सुकुलदेव उरांव को भी पकड़ा

टेस्ट मैच के बीच लाल की जगह गुलाबी गेंद:ICC की कोशिश- खराब रोशनी के कारण मैच न रुके, दोनों कप्तानों की सहमित जरूरी

Leave a Comment