इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

बेटी की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में फेंका:10 महीने की बच्ची के गुम होने का ड्रामा करता रहा, दूसरी बेटी होने से नाराज था पिता

On: May 25, 2026 7:03 PM
Follow Us:

दिल्ली के मुकंदपुर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी 10 महीने की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के ही सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कबूल किया है कि वह दूसरी बेटी का खर्च उठाने को लेकर परेशान था। बेटी की हत्या के बाद आरोपी दीपक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बेटी के किडनैप होने की झूठी कहानी बनाई। उसने दावा किया था कि शनिवार को वह दूध और बिस्किट लेने बाहर गया था, तभी बच्ची घर से गायब हो गई। पुलिस ने इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। कई पुलिस टीमें बनाई गईं और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए। सेप्टिक टैंक से बच्ची का शव बरामद किया आउटर नॉर्थ जिले के DCP हरेश्वर स्वामी ने बताया कि जांच के दौरान दीपक के बयान में कई विरोधाभास मिले। CCTV फुटेज में उसके बाहर जाने की बात साबित नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को उस पर शक हुआ और पूछताछ तेज की गई। पुलिस पूछताछ में दीपक टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह आर्थिक तंगी में था और दूसरी बेटी की परवरिश का खर्च उठाने में खुद को सक्षम नहीं मानता था। कबूलनामे के बाद पुलिस टीम उसके घर पहुंची और सेप्टिक टैंक से बच्ची का शव बरामद किया। यह कार्रवाई फॉरेंसिक और क्राइम टीम की मौजूदगी में की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने वारदात से पहले अपनी पत्नी और बड़ी बेटी को नशीला पदार्थ दिया था। पुलिस अब इस मामले में ड्रग एंगल की भी जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) यानी हत्या का केस जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक भलस्वा डेयरी के मुकुंदपुर इलाके का रहने वाला है। उसने 12वीं तक पढ़ाई की है और एक निजी स्कूल में वैन ड्राइवर का काम करता था। इसी बीच, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या परिवार के किसी अन्य सदस्य को पहले से इस अपराध की जानकारी थी या किसी ने सबूत छिपाने में आरोपी की मदद की। मामले में परिवार और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ————————- क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हिंदू-लड़के से प्यार किया तो बेटी के 6 टुकड़े किए:बहन के साथ मिलकर बांके से काटा, ट्रेन में रखा शव लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बक्से के भीतर मिले शव की पहचान हो गई। शव कुशीनगर की रहने वाली 15 साल की लड़की बेबी शब्बा का था। हिंदू युवक से अफेयर के शक में पिता ने बहन और बहनोई के साथ मिलकर उसकी हत्या की। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी डिप्टी CM के चार्टर्ड प्लेन का एक इंजन बंद:स्टार्ट करते ही धुआं निकला; मुरादाबाद में उड़ान भरने जा रहा था

सैनिटरी-नैपकिन, टॉयलेट कम होने से लड़कियों की पढ़ाई न छूटे:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- केंद्र सरकार हर तीन महीने में रिपोर्ट दे, हम निगरानी करेंगे

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:झूला फंसा, लोग उल्टे हवा में लटके; गुस्से में बाइक फूंकी; सरकारी छुट्‌टी बदली; शराब का लंगर लगाने वाला गिरफ्तार

रूस ने यूक्रेन पर ओरेश्निक मिसाइल से हमला किया:यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम; जेलेंस्की बोले- रूसी पागल हो चुके हैं

गुजरात में बैंक से 8.70 करोड़ चुराने वाला कर्मचारी अरेस्ट:कचरा बताकर 9 बक्सों में भरकर ले गया था, 2 करोड़ का घर, 1 करोड़ की दुकान खरीदी

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:गुरुद्वारे में 2 महिलाओं की मौत; ASI की गोली मारकर हत्या; एक दिन की सरकारी छुट्‌टी; रील बनाई तो खैर नहीं

Leave a Comment