इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

श्रद्धा कपूर का माइकल जैक्सन के गाने पर फनी डांस:कथित बॉयफ्रेंड को टैग कर लिखा- कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए

On: May 28, 2026 7:09 PM
Follow Us:

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक फनी डांस वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह पजामा पहनकर डांस करती नजर आईं। श्रद्धा ने माइकल जैक्सन के गाने बैड पर डांस किया। जिसमें उनके मजेदार और एनर्जेटिक मूव्स दिख रहे हैं। हालांकि, वीडियो के साथ-साथ उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, ‘कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए।’ जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो राहुल मोदी ने रिकॉर्ड किया है। श्रद्धा और राहुल के रिश्ते की चर्चा लंबे समय से श्रद्धा और राहुल के रिश्ते की चर्चा पहली बार 2024 की शुरुआत में तब हुई, जब दोनों को मुंबई में एक डिनर डेट के बाद साथ देखा गया था। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से कभी स्वीकार नहीं किया है, लेकिन उन्हें अक्सर साथ स्पॉट किया गया है। वहीं, इसी साल जनवरी के महीने में सोशल मीडिया पर श्रद्धा की शादी की चर्चाएं तेज हुई थीं। दावा किया गया था कि श्रद्धा अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। दरअसल, एक पोस्ट में दावा किया गया था कि श्रद्धा और राहुल की शादी राजस्थान के उदयपुर में हो सकती है। जिसके बाद इन दावों पर श्रद्धा के भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी। सिद्धांत ने इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हैरानी और हंसी वाले इमोजी के साथ लिखा था, ‘ये तो मेरे लिए भी न्यूज है।’ जनवरी 2026 में श्रद्धा ने भी अपनी शादी को लेकर चर्चा तब बढ़ा दी थी, जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फैन के सवाल का जवाब दिया था। फैन ने पूछा था, ‘श्रद्धा जी शादी कब करोगे?’ इस पर श्रद्धा ने मजाकिया अंदाज में लिखा था, ‘मैं करूंगी, यू विवाह करूंगी।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा को आखिरी बार फिल्म स्त्री 2 में देखा गया था, जो साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी। वहीं, वो जल्द अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ में नजर आएंगी। यह फिल्म मशहूर लावणी डांसर और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ नारायणगांवकर की बायोपिक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:AAP नेता को मारी गोली; नशे में धुत युवक-युवती; BJP ने चुनाव से पहले जट्‌टसिख प्रधान बनाया; रेप कर बच्ची की हत्या

टारगेट के प्रेशर में एमआर ने की आत्महत्या:धनबाद में किराए के मकान में रहता था, पिता बोले – कंपनी के लोग कर रहे थे तंग

CBSE के थ्री-लैंग्वेज रूल लागू करने की जांच होगी:सुप्रीम कोर्ट बोला- शिक्षकों, किताबों दोनों की ही कमी; 1 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

2024-25 में 36 क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की कमाई 52% घटी:21 दलों ने कमाई से ज्यादा खर्च किया, ADR की रिपोर्ट

पलामू में मासूम से अप्राकृतिक यौनाचार; आरोपी गिरफ्तार:तिलक समारोह के दौरान वारदात, जंगल में ले जाकर किया अप्राकृतिक यौनाचार

चतरा पुलिस ने 23 लाख की अफीम की जब्त:घरों से अफीम, डोडा और पोस्ता दाना जब्त, अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

Leave a Comment