इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

PLFI स्टेट चीफ अमृत होरो गिरफ्तार, हथियार बरामद:रांची पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली को दबोचा, 50 से अधिक मामले है दर्ज

On: May 29, 2026 7:10 PM
Follow Us:

रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के स्टेट चीफ और 10 लाख के इनामी नक्सली अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। रांची के एएसपी राकेश रंजन के अनुसार, 28 मई की देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, पीएलएफआई का स्टेट चीफ अमृत होरो (उम्र करीब 34 वर्ष, पिता सुशील होरो, ग्राम जामाकेल सिमरटोली, थाना लापुंग, जिला रांची) अपने साथियों के साथ लापुंग थाना क्षेत्र के महुगांव जंगल के आसपास हथियारबंद होकर घूम रहा था। वह किसी बड़ी उग्रवादी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। घेराबंदी कर छापेमारी की गई इस सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। इस दल का नेतृत्व बेड़ो के पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार कर रहे थे। टीम ने देर रात महुगांव गांव के पास जंगलनुमा इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की और एक हथियारबंद व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या के रूप में बताई। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का स्टेट चीफ है। इसके बाद विशेष दल ने उसे गिरफ्तार कर थाने लाया। उसके पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, अमृत होरो झारखंड के रांची सहित कई जिलों में 50 से अधिक आपराधिक मामलों में लिप्त है। उस पर नक्सली घटनाओं, आगजनी और फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने का आरोप है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CBSE ने 12वीं री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया टाली:अब 1 जून से खुलेगा पोर्टल; तकनीकी दिक्कतों के बाद लिया फैसला

RAS रिजल्ट एनालिसिस: इंटरव्यू में गांवों के अभ्यर्थी ज्यादा पहुंचे:सबसे अधिक जयपुर फिर जोधपुर और बाड़मेर के कैंडिडेट; 14 डॉक्टर- 238 इंजीनियर हुए थे शामिल

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:बेटी को बचाने किडनैपर से भिड़ गई मां; घोटाले से खरीदी मर्सिडीज-रेंज रोवर; निकाय चुनाव में AAP का दबदबा

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:AAP नेता को मारी गोली; नशे में धुत युवक-युवती; BJP ने चुनाव से पहले जट्‌टसिख प्रधान बनाया; रेप कर बच्ची की हत्या

टारगेट के प्रेशर में एमआर ने की आत्महत्या:धनबाद में किराए के मकान में रहता था, पिता बोले – कंपनी के लोग कर रहे थे तंग

CBSE के थ्री-लैंग्वेज रूल लागू करने की जांच होगी:सुप्रीम कोर्ट बोला- शिक्षकों, किताबों दोनों की ही कमी; 1 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

Leave a Comment