इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

RAS रिजल्ट एनालिसिस: इंटरव्यू में गांवों के अभ्यर्थी ज्यादा पहुंचे:सबसे अधिक जयपुर फिर जोधपुर और बाड़मेर के कैंडिडेट; 14 डॉक्टर- 238 इंजीनियर हुए थे शामिल

On: May 29, 2026 7:10 PM
Follow Us:

RPSC ने RAS- 2024 एग्जाम के रिजल्ट का एनालिसिस जारी किया है। 1096 पदों के लिए आयोजित हुई इस भर्ती में इंटरव्यू तक 2397 अभ्यर्थियों पहुंचे थे। खास बात ये रही कि प्री-मेंस क्लीयर कर इंटरव्यू तक पहुंचने वालों में सबसे ज्यादा जयपुर के 247 अभ्यर्थी थे। जोधपुर दूसरे और बाड़मेर तीसरे नंबर पर रहा है। इंटरव्यू में आधे से ज्यादा कैंडिडेट ग्रामीण क्षेत्रों के थे। 2397 में से 1343 अभ्यर्थी सरकारी या निजी क्षेत्रों में जॉब करते हुए इंटरव्यू तक पहुंचे थे। जयपुर-जोधपुर के सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सफल हुए अभ्यर्थियों की संख्या 2397 थी। इसमें से सबसे अधिक जयपुर जिले से 247 (10.30 प्रतिशत) अभ्यर्थी थे। इसके अलावा जोधपुर से 114, बाड़मेर से 112, बीकानेर और नागौर से 100-100 अभ्यर्थी थे। साथ ही, अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों जैसे उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ से भी कुल 36 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल हुए। 80% कैंडिडेट्स की उम्र 33 साल थी इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों में शामिल कुल उम्मीदवारों में से 80.10 प्रतिशत (1920 अभ्यर्थी) 21 से 33 की आयु वर्ग के हैं। 21 से 25 आयु वर्ग में 725 अभ्यर्थी (30.25 प्रतिशत ) और 26 से 30 आयु वर्ग में सबसे ज्यादा 891 अभ्यर्थी (37.17 प्रतिशत) शामिल रहें। 31 से 33 आयु वर्ग में 304 अभ्यर्थी (12.68 प्रतिशत ), 34 से 40 आयु वर्ग में 405 अभ्यर्थी (16.90 प्रतिशत ), 41 से 45 आयु वर्ग में 62 अभ्यर्थी (2.59 प्रतिशत ) और 46 से 50 आयु वर्ग में 10 अभ्यर्थी (0.42 प्रतिशत ) शामिल हुए। 14 डॉक्टर और 238 इंजीनियर्स इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थियों में से 1888 अभ्यर्थी अपनी ग्रेजुएशन में फर्स्ट डिवीजन, जबकि 39.60 प्रतिशत अभ्यर्थी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इस बार 14 डॉक्टर, 15 एलएलबी/एलएलएम डिग्रीधारी, 10 एमबीए और 238 इंजीनियर्स भी थे। कुल अभ्यर्थियों में से 87.86 प्रतिशत ने राजस्थान के अलग-अलग विश्वविद्यालयों से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। इसमें राजस्थान विश्वविद्यालय (573 अभ्यर्थी), महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (205) अग्रणी रहे हैं। 18 अप्रैल को जारी हुआ था रिजल्ट पदों के लिए विज्ञापन जारी होने के बाद प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी 2025 को हुई थी, जिसका परिणाम 20 फरवरी 2025 को घोषित किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा 17 व 18 जून 2025 को आयोजित हुई और परिणाम 8 अक्टूबर 2025 को आया। सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू का दौर 1 दिसंबर 2025 से 17 अप्रैल 2026 तक संचालित हुआ और 18 अप्रैल 2026 को अंतिम परिणाम जारी किया गया, जिसमें कुल 2391 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई।
………. यह खबर भी पढ़िए… RAS में आधा नंबर से टॉपर बने दिनेश विश्नोई:9वें स्थान पर रहे भूपेन्द्र के इन्टरव्यू में सबसे ज्यादा नंबर; पहले प्रयास में 23 साल की शालू सिलेक्ट राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 का रिजल्ट आरपीएससी ने जारी कर दिया। वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CBSE ने 12वीं री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया टाली:अब 1 जून से खुलेगा पोर्टल; तकनीकी दिक्कतों के बाद लिया फैसला

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:बेटी को बचाने किडनैपर से भिड़ गई मां; घोटाले से खरीदी मर्सिडीज-रेंज रोवर; निकाय चुनाव में AAP का दबदबा

PLFI स्टेट चीफ अमृत होरो गिरफ्तार, हथियार बरामद:रांची पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली को दबोचा, 50 से अधिक मामले है दर्ज

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:AAP नेता को मारी गोली; नशे में धुत युवक-युवती; BJP ने चुनाव से पहले जट्‌टसिख प्रधान बनाया; रेप कर बच्ची की हत्या

टारगेट के प्रेशर में एमआर ने की आत्महत्या:धनबाद में किराए के मकान में रहता था, पिता बोले – कंपनी के लोग कर रहे थे तंग

CBSE के थ्री-लैंग्वेज रूल लागू करने की जांच होगी:सुप्रीम कोर्ट बोला- शिक्षकों, किताबों दोनों की ही कमी; 1 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

Leave a Comment