इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

कोडरमा में वज्रपात से 2 नाबालिग समेत 6 घायल:बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे छिपे थे सभी, गोबर से इलाज पड़ा भारी

On: June 4, 2026 7:27 PM
Follow Us:

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कटिया गांव में गुरुवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से छह युवक घायल हो गए। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। घायलों की पहचान 22 वर्षीय कृष्णा भुइयां, 28 वर्षीय शंभू भुइयां, 17 वर्षीय नीतीश भुइयां, 27 वर्षीय बिपिन भुइयां, 16 वर्षीय अंकित भुइयां और 18 वर्षीय दशरथ भुइयां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सभी युवक गुरुवार शाम गांव से सटे एक तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे तालाब के पास एक आम के पेड़ के नीचे छिप गए। तभी अचानक तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ। आम के पेड़ के ठीक नीचे बिजली गिरने से सभी युवक उसकी चपेट में आ गए और बेहोश होकर गिर पड़े। बारिश रुकने के बाद जब ग्रामीण उस स्थान पर पहुंचे, तो उन्होंने सभी युवकों को आम के पेड़ के नीचे बेहोशी की हालत में पाया। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल ले जाने के बजाय उन्हें गोबर में लिटाकर इलाज करना शुरू कर दिया। जब कृष्णा भुइयाँ की हालत गंभीर होने लगी, तो स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को एक निजी क्लिनिक पहुंचाया। वहां से कृष्णा भुइयाँ को गंभीर हालत में सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया। अन्य पांच युवकों की हालत स्थिर होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव- भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की:एमपी से तरुण चुग, राजस्थान से सतीश पूनिया प्रत्याशी; 26 सीटों पर 18 जून को चुनाव

बोकारो में शराब दुकान में सेंधमारी, 4 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा, 3.5 लाख की शराब बरामद

RCB वाले वीडियो पर नुसरत भरूचा ने दी सफाई:यूजर्स पर भड़कते हुए कहा- कुछ लोगों ने तो हद ही कर दी है

राजधानी में अवैध निर्माणों पर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश:एलजी संधू की एमसीडी कमिश्नर के साथ हाई-लेवल मीटिंग; सीएसआर से बदलेंगे पार्क

हजारीबाग में भाई-बहन मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार:रेप के विरोध पर बच्ची को मारा, साक्ष्य छुपाने के लिए की मासूम की हत्या

देवघर में युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली; बरियारबांधी में दिनदहाड़े हुई वारदात, घायल की हालत स्थिर

Leave a Comment