इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

चतरा में लापता युवक का तालाब में मिला शव:तीन दिनों से था लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

On: June 9, 2026 7:44 PM
Follow Us:

चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के जबड़ा पांडेडीह गांव में तीन दिन से लापता 30 वर्षीय युवक दिलीप सिंह का शव गांव के तालाब से बरामद किया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताई है। शव की पहचान विनेशर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र दिलीप सिंह के रूप में की गई। दिलीप के दो छोटे बच्चे भी हैं। शव मिलने के बाद से परिवार सदमे में है और उनका मानना है कि दिलीप की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव सड़ जाने के कारण पोस्टमॉर्टम चतरा के बजाय हजारीबाग में कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिलीप बीते शनिवार की शाम करीब 4 बजे घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उन्हें लगा कि वह शायद अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने ससुराल चला गया है। लेकिन सोमवार की शाम जब उसकी पत्नी बच्चों के साथ वापस मायके से घर लौटी, तब जाकर परिजनों पता चला कि दिलीप वहां पहुंचा ही नहीं था। मंगलवार को ग्रामीणों ने देखा कि जबड़ा गांव के पास स्थित तालाब में एक शव पड़ा है। पास जाकर देखने पर उसकी शिनाख्त दिलीप सिंह के रूप में हुई। चूंकि शव तीन दिनों से पानी में था, इसलिए वह पूरी तरह सड़ चुका था और उससे काफी बदबू आ रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। हमें सूचना मिली थी कि तालाब में एक शव उपला रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव पानी में मिलने के कारण प्रथम दृष्टया यह डूबने का हादसा प्रतीत होता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसपी ने तीन थाना प्रभारियों को किया शोकॉज:लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने शतक लगाया:10 साल के आशीर्वाद ने 21 बाउंड्री लगाई; पिता बोले थे- दो साल में वैभव जैसा खेलेगा

बिरयानी के 370 वसूलूंगा वाले वीडियो पर बोले देवेंद्र फडणवीस:स्टैंडअप कॉमेडी के नाम पर मर्यादा नहीं लांघनी चाहिए; कॉमेडियन प्रणित समेत 3 पर केस दर्ज

कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में आग, 4 हजार EVM जलीं:10 सीटों पर इस्तेमाल हुई थीं मशीनें; मंत्री बोले- साजिश की आशंका से इनकार नहीं

इस साल से आईआईटी कानपुर लॉन्च करेगा साइबर सिक्योरिटी कोर्स:जेईई एडवांस्ड स्कोर जरूरी नहीं, 60 सीटों पर एडमिशन

दिल्ली नगर निगम कमिश्नर ने रोहिणी क्षेत्र का लिया जायजा:धूल नियंत्रण, स्वच्छता और जल निकासी पर जोर, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Leave a Comment