इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

बसों के संचालन को लेकर दिल्ली परिवहन मंत्री सख्त:बोले- महिलाओं- वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को मिले सुरक्षा, सम्मान और सुविधा

On: June 9, 2026 7:44 PM
Follow Us:

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधकों (आरएम) के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें राजधानी दिल्ली में बसों के संचालन और यात्री सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में मंत्री ने कहा कि, हर यात्री सुरक्षित, सम्मानजनक और भरोसेमंद यात्रा का हकदार है। यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही या संचालन के नियमों का उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने आगे कहा वो अब खुद डीटीसी के बसों का औचक निरीक्षण करेंगे। बैठक के दौरान मंत्री ने साफ निर्देश दिए कि सभी बसें अपने निर्धारित बस स्टॉप पर अनिवार्य रूप से रुकें और यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम तरीके से बसों में चढ़ने और उतरने की सुविधा सुनिश्चित करें। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि किसी भी हालात में किसी यात्री को कोई असुविधा न हो। शेड्यूल, रूट ऑपरेशन और सर्विस के समय के बारे में डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी परिवहन मंत्री पंकज कुमार ने डीटीसी के सभी अधिकारियों को बस शेड्यूल, रूट ऑपरेशन और सर्विस के समय के बारे में डिटेल्ड रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन रिपोर्टों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करने के साथ बारीकी से नजर रखेंगे। साथ ही नियमों के अनुपालन की जांच और जमीनी स्तर पर सर्विस क्वालिटी की जांच करने के लिए औचक फील्ड इंस्पेक्शन भी करेंगे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह रोजाना बसों के परिचालन से पहले सभी बसों की समुचित साफ-सफाई, रखरखाव और सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसपी ने तीन थाना प्रभारियों को किया शोकॉज:लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने शतक लगाया:10 साल के आशीर्वाद ने 21 बाउंड्री लगाई; पिता बोले थे- दो साल में वैभव जैसा खेलेगा

बिरयानी के 370 वसूलूंगा वाले वीडियो पर बोले देवेंद्र फडणवीस:स्टैंडअप कॉमेडी के नाम पर मर्यादा नहीं लांघनी चाहिए; कॉमेडियन प्रणित समेत 3 पर केस दर्ज

कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में आग, 4 हजार EVM जलीं:10 सीटों पर इस्तेमाल हुई थीं मशीनें; मंत्री बोले- साजिश की आशंका से इनकार नहीं

इस साल से आईआईटी कानपुर लॉन्च करेगा साइबर सिक्योरिटी कोर्स:जेईई एडवांस्ड स्कोर जरूरी नहीं, 60 सीटों पर एडमिशन

दिल्ली नगर निगम कमिश्नर ने रोहिणी क्षेत्र का लिया जायजा:धूल नियंत्रण, स्वच्छता और जल निकासी पर जोर, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Leave a Comment