इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

जामताड़ा में मानसिक अस्वस्थ महिला से सामूहिक दुष्कर्म:बहलाकर जंगल के पास ले गए थे, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

On: June 9, 2026 7:45 PM
Follow Us:

जामताड़ा थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, दुलाडीह गांव के तीन युवक महिला को बहला-फुसलाकर काशीडीह स्थित पलास जंगल के पास ले गए। आरोप है कि वहां तीनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आरोपियों को देखा और तत्काल जामताड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पीड़िता के बयान के आधार पर जामताड़ा थाना कांड संख्या 77/2026 के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुलाडीह गांव निवासी नरेश महतो, निवास महतो और बिलु महतो के रूप में हुई है। इस मामले पर जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसपी ने तीन थाना प्रभारियों को किया शोकॉज:लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने शतक लगाया:10 साल के आशीर्वाद ने 21 बाउंड्री लगाई; पिता बोले थे- दो साल में वैभव जैसा खेलेगा

बिरयानी के 370 वसूलूंगा वाले वीडियो पर बोले देवेंद्र फडणवीस:स्टैंडअप कॉमेडी के नाम पर मर्यादा नहीं लांघनी चाहिए; कॉमेडियन प्रणित समेत 3 पर केस दर्ज

कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में आग, 4 हजार EVM जलीं:10 सीटों पर इस्तेमाल हुई थीं मशीनें; मंत्री बोले- साजिश की आशंका से इनकार नहीं

इस साल से आईआईटी कानपुर लॉन्च करेगा साइबर सिक्योरिटी कोर्स:जेईई एडवांस्ड स्कोर जरूरी नहीं, 60 सीटों पर एडमिशन

दिल्ली नगर निगम कमिश्नर ने रोहिणी क्षेत्र का लिया जायजा:धूल नियंत्रण, स्वच्छता और जल निकासी पर जोर, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Leave a Comment