इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दिल्ली होटल अग्निकांड, बांग्लादेशी महिला ने तोड़ा दम:किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आई, झुलसने के बाद वेंटिलेटर पर थी, मरने वालों की संख्या 23 हुई

On: June 10, 2026 7:50 PM
Follow Us:

नई दिल्ली। मालवीय नगर के होटल अग्निकांड में मरने वालों की संख्या अब 23 हो गई है। एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती बांग्लादेशी महिला रियाना (38) ने बुधवार सुबह 11.20 बजे अंतिम सांस ली। रियाना अपने पति के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली आई थी, लेकिन इस त्रासदी ने पूरे परिवार को बिखेर दिया। रियाना की मौत पर दुख जताते हुए अस्पताल सूत्रों ने बताया कि जान बचाने के लिए होटल की इमारत से कूदने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। एम्स में उनकी सर्जरी भी की गई थी, लेकिन वह वेंटिलेटर पर थीं। इस हादसे में उनके भाई नरुल आमिन की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार का यह सदस्य बांग्लादेश के चटगांव से ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करता था। दो अन्य का चल रहा अस्पताल में इलाज फिलहाल, परिवार की अन्य सदस्य जोहरा और उनकी बेटी का मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस हृदयविदारक घटना के बाद दिल्ली नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। अग्निकांड के बाद अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ एमसीडी की कार्रवाई लगातार जारी है। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम दिल्ली में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज भी बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PoK में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश:21 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर, दावा- प्रदर्शन रोकने के लिए जा रहे थे सैनिक

डिमांड में हैं इको फ्रेंडली प्रोडक्‍ट्स:इन 4 आइडियाज से शुरू करें अपना स्‍टोर; हर्बल ब्‍यूटी और फूड प्रोडक्‍ट्स से बढ़ेगी डिमांड

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में डेंटल फैकल्टी की वर्कशॉप:तंबाकू छोड़ने की काउंसलिंग, क्लिनिकल तकनीकों की दी ट्रेनिंग, नशे से दूर रखने पर जोर

फ्लॉप फिल्मों के चलते रणवीर सिंह को इग्नोर किया:डॉन 3 विवाद में रणवीर के सपोर्ट में आए एमी विर्क; बोले- अब 45 करोड़ क्यों मांग रहे

बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा:8 घायल, 4 की हालत गंभीर; श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार

जामताड़ा में मानसिक अस्वस्थ महिला से सामूहिक दुष्कर्म:बहलाकर जंगल के पास ले गए थे, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Leave a Comment