इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

एसपी ने तीन थाना प्रभारियों को किया शोकॉज:लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई

On: June 12, 2026 7:56 PM
Follow Us:

गिरिडीह जिले में एसपी डॉ. विमल कुमार ने अपराध नियंत्रण, कांडों के अनुसंधान और लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने लापरवाही बरतने के आरोप में तीन थाना प्रभारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया है। इनमें जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, सरिया थाना प्रभारी पिक्कू कुमार और तीसरी थाना प्रभारी शम्भूनाथ ईश्वर शामिल हैं। समीक्षा बैठक में इन थानों के कार्यों, मामलों के निष्पादन और अनुसंधान की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। एसपी ने तीनों थाना प्रभारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। डॉ. विमल कुमार ने स्पष्ट किया है कि यदि दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं हुए, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने, अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने और अनुसंधान कार्यों में तेजी लाने का निर्देश भी दिया है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है। इस कदम को जिले में पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने शतक लगाया:10 साल के आशीर्वाद ने 21 बाउंड्री लगाई; पिता बोले थे- दो साल में वैभव जैसा खेलेगा

बिरयानी के 370 वसूलूंगा वाले वीडियो पर बोले देवेंद्र फडणवीस:स्टैंडअप कॉमेडी के नाम पर मर्यादा नहीं लांघनी चाहिए; कॉमेडियन प्रणित समेत 3 पर केस दर्ज

कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में आग, 4 हजार EVM जलीं:10 सीटों पर इस्तेमाल हुई थीं मशीनें; मंत्री बोले- साजिश की आशंका से इनकार नहीं

इस साल से आईआईटी कानपुर लॉन्च करेगा साइबर सिक्योरिटी कोर्स:जेईई एडवांस्ड स्कोर जरूरी नहीं, 60 सीटों पर एडमिशन

दिल्ली नगर निगम कमिश्नर ने रोहिणी क्षेत्र का लिया जायजा:धूल नियंत्रण, स्वच्छता और जल निकासी पर जोर, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

ग्वालियर के यशवर्धन बने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान:श्रीलंका दौरे पर संभालेंगे कमान, बोले- चयन और कप्तानी मिलना गर्व की बात

Leave a Comment