इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दिल्ली में मेगा पौधारोपण अभियान की तैयारी शुरू:सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; अमित शाह कर सकते हैं शुभारंभ

On: June 15, 2026 8:06 PM
Follow Us:

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जल्द ही ‘एक पेड़ मां के नाम – दिल्ली मेगा वृक्षारोपण अभियान 2026’ शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत राजधानी में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किए जाने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली सचिवालय में सीएम ने अभियान की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जनभागीदारी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, वृक्षारोपण लक्ष्य और विभिन्न विभागों की भूमिका पर चर्चा हुई। बैठक में पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली में एक बड़े जन-आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। उन्होंने बताया अभियान का पहला चरण 22 जून को डिजिटल लॉन्च के रूप में होगा, जिसमें ई-फॉरेस्ट ग्रीन ड्राइव पोर्टल और आधिकारिक वीडियो जारी किया जाएगा। इसके बाद 22 जून से 4 जुलाई तक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। तीन चरणों में चलेगा वृक्षारोपण अभियान,… अभियान का दूसरा चरण जुलाई के पहले सप्ताह में मेगा रिज वृक्षारोपण कार्यक्रम के रूप में होगा। इसमें सेंट्रल रिज, साउथ सेंट्रल रिज और अन्य क्षेत्रों में करीब 2.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। तीसरा और सबसे बड़ा चरण जुलाई के मध्य में रोहिणी के स्वर्ण जयंती पार्क में होगा, जहां 51 लाइव लोकेशनों से जुड़कर लगभग 11 हजार लोग एक साथ पौधारोपण करेंगे। यह अभियान 70 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म से मिलेगी नागरिक भागीदारी,…
नागरिक ई-फॉरेस्ट ग्रीन ड्राइव पोर्टल पर पंजीकरण कर मुफ्त पौधे प्राप्त कर सकेंगे। इसके जरिए पौधारोपण स्लॉट बुकिंग, जियो-टैगिंग, लाइव ट्रैकिंग और ‘पर्यावरण रक्षक’ ई-प्रमाणपत्र जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ‘वृक्ष रथ’ से घर-घर पहुंचेगा अभियान,…
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘वृक्ष रथ’ के माध्यम से कॉलोनियों, स्कूलों और आरडब्ल्यूए तक मुफ्त पौधे पहुंचाए जाएंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को ‘पर्यावरण रक्षक’ के रूप में सम्मानित किया जाएगा। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि दिल्ली को हरित राजधानी बनाने का एक बड़ा जन-आंदोलन है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मैसूर के रेस्टो-पब में आग, 2 की मौत:5 घायल, 7 का रेस्क्यू किया गया; पब के अंदर 25 लोग थे

मिरांडा हाउस में नई छात्राओं के लिए ओपन हाउस:17 जून से शुरू होगा कैंपस टूर, पहले आओ-पहले पाओ आधार पर रजिस्ट्रेशन

लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का परीक्षण कामयाब:भारत की डीप स्ट्राइक क्षमता बढ़ी; रास्ता बदल सकती है, 1000km दूर बने टारगेट नष्ट करेगी

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंची जियो:ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी; 320 पायदान की छलांग लगाई

एमपी- मुरैना में ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की मौत:मां-बेटे समेत सभी यूपी के; आग की अफवाह से उतरे, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए

इलॉन मस्क की न्यूरालिंक से आगे निकला चीन:दुनिया की पहली कॉमर्शियल ब्रेन चिप ‘NEO’ को मंजूरी मिली; क्लिनिकल ट्रायल सफल

Leave a Comment