इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

एसीबी ने रामगढ़ में प्रोबेशन ऑफिसर और ऑपरेटर को पकड़ा:पांच लाख सरकारी अनुदान सत्यापन के बदले मांगी थी घूस, 5 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

On: June 16, 2026 8:16 PM
Follow Us:

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को रामगढ़ जिला प्रोबेशन कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी (31) और कंप्यूटर ऑपरेटर सह गृह रक्षक सुजीत पासवान को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़की पोना निवासी त्रिदेव कुमार (27) की शिकायत पर की गई है। आवेदक त्रिदेव कुमार के परिवार को सरकार से 5 लाख रुपए की अनुदान राशि मिलनी थी। त्रिदेव ने इस राशि में नियमानुसार वृद्धि कराने के लिए जिला प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी से संपर्क किया। सिमरन कुमारी ने उन्हें अपने कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत से मिलने को कहा। सुजीत पासवान ने अनुदान राशि का सत्यापन प्रतिवेदन (वेरिफिकेशन रिपोर्ट) भेजने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। आवेदक रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी लिखित शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक से की। कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले की छानबीन शुरू की। तकनीकी यंत्रों से किए गए सत्यापन में यह पुष्टि हुई कि प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी के निर्देश पर ही कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। आरोप सही पाए जाने पर हजारीबाग एसीबी थाने में कांड संख्या 05/2026, दिनांक 15.06.2026 के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मंगलवार को एसीबी हजारीबाग की विशेष ट्रैप टीम ने जाल बिछाया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को प्रोबेशन ऑफिसर के निर्देश पर पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके तुरंत बाद, प्राथमिक अभियुक्त प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी (पति सुमित कुमार, निवासी बंशीलाल चौक, हजारीबाग) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की इस कार्रवाई से रामगढ़ प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को हजारीबाग लाया गया है, जहां उनके विरुद्ध आगे की कानूनी और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

किशाऊ बांध विवाद खत्म, हिमाचल को राहत:हरियाणा-दिल्ली-राजस्थान उठाएंगे बिजली कंपोनेंट खर्च; शाह के साथ मीटिंग में बनी सहमति

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को पाकिस्तान से मिली तारीफ:पाकिस्तानी फिल्ममेकर बोले- बंटवारे के दर्द को इम्तियाज अली ने खूबसूरती से दिखाया

नेपाल ने चीन के सामने कालापानी-लिपुलेख का मुद्दा उठाया:कहा- भारत के साथ समझौता किस आधार पर हुआ; वांग यी बोले- बातचीत से विवाद सुलझाएं

दिल्ली नगर निगम आयुक्त ने लिया विकास कार्यों का जायजा:मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए दिए निर्देश, बोले- लापरवाही अफसरों पर होगी कार्रवाई

मैसूर के रेस्टो-पब में आग, 2 की मौत:5 घायल, 7 का रेस्क्यू किया गया; पब के अंदर 25 लोग थे

मिरांडा हाउस में नई छात्राओं के लिए ओपन हाउस:17 जून से शुरू होगा कैंपस टूर, पहले आओ-पहले पाओ आधार पर रजिस्ट्रेशन

Leave a Comment