इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दिल्ली यूनिवर्सिटी में आपातकाल पर संगोष्ठी:लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प, युवाओं से जागरूक और सक्रिय रहने का आह्वान

On: June 25, 2026 8:35 PM
Follow Us:

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से आपातकाल की स्मृतियां एवं दिल्ली विश्वविद्यालय, विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। किरोड़ीमल महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों और कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के दौर, लोकतांत्रिक संघर्षों और युवाओं की भूमिका पर विचार साझा किए। संवैधानिक अधिकारों पर गंभीर प्रतिबंध लगाए गए थे: प्रो. भाटिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजकुमार भाटिया ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का ऐसा दौर था, जब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों पर गंभीर प्रतिबंध लगाए गए। प्रो. राजकुमार भाटिया ने कहा, आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार था। उस दौर के संघर्षों और बलिदानों को याद रखना इसलिए जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियां लोकतांत्रिक अधिकारों के महत्व को समझ सकें। संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि और भास्कराचार्य कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अवनीश मित्तल ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए इतिहास के ऐसे अध्यायों को समझना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक और सक्रिय रहने का आह्वान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीनियर टीचर भर्ती अब 10 हजार 537 पदों पर होगी:RPSC ने 4037 पद बढ़ाए; 12 से 18 जुलाई तक 12 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम

दिल्ली में गिरी मकान की सीढ़ियां:पांच लोग फंसे, फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित बाहर निकाला, पालतु कुत्ता भी बचाया

कनाडा ने माना- एअर इंडिया फ्लाइट ब्लास्ट खालिस्तानियों ने किया:41 साल पहले आतंकी हमले में 329 लोगों की मौत हुई, ज्यादातर भारतीय मूल के थे

एमसीडी सदन में स्वच्छता और जलभराव पर घमासान:सत्ता पक्ष ने गिनाईं तैयारियां, विपक्ष ने मांगे जवाब, सुरक्षा मुद्दों पर जवाबदेही का सवाल उठाया

पलामू में चाचा को गोली मारने वाला भतीजा गिरफ्तार:रांची से खरीदी थी पिस्टल, 22 डिसमिल जमीन विवाद में हत्या की रची थी साजिश

मिर्जापुर: द मूवी का टीजर कल आएगा:फिल्म के किरदारों मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कलीन भैया के पोस्टर्स जारी

Leave a Comment