इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

महिलाओं को हर महीने मिलने वाली नकद राशि बढ़नी चाहिए:पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद का राज्यों को कैश स्कीम पर सुझाव

On: July 6, 2026 9:15 PM
Follow Us:

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) ने सोमवार को कहा कि राज्यों में महिलाओं से जुड़ी नकद सहायता योजनाओं की राशि की समय-समय पर समीक्षा होनी चाहिए। परिषद ने कहा कि नकद राशि महंगाई बढ़ने और परिवारों के खर्च में बदलाव को देखते हुए जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जानी चाहिए। ईएसी-पीएम ने अपनी रिपोर्ट में महाराष्ट्र की माझी लाडकी बहिन योजना और ओडिशा की सुभद्रा योजना का अध्ययन किया। रिपोर्ट में कहा गया कि इन योजनाओं से महिलाओं की बचत बढ़ी, घरेलू खर्च में मदद मिली और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया कि नकद सहायता के साथ महिलाओं को डिजिटल साक्षरता, कौशल विकास और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से भी जोड़ा जाए, ताकि वे आर्थिक रूप से और मजबूत बन सकें। कैश स्कीम से UPI बढ़ा नकद सहायता मिलने के बाद यूपीआई से भुगतान भी बढ़ा। महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़ी चीजों पर पहले से ज्यादा खर्च करने लगी हैं। ईएसी-पीएम के अनुसार, 15 से ज्यादा राज्यों में महिलाओं को सीधे बैंक खाते में नकद सहायता दी जा रही है। इन योजनाओं का लाभ करीब 12 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है। परिषद का कहना है कि महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता देने से परिवार की स्थिति बेहतर होती है और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ती है। इसलिए महंगाई के अनुसार सहायता राशि की समय-समय पर समीक्षा की जानी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली में मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती:विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, बोले-राष्ट्रनिर्माताओं को उनका उचित स्थान दिलाना हमारी जिम्मेदारी

हाथी दांत रखने के मामले में घिरे मोहनलाल:10 हाथी दांत और उनसे बनीं 13 मूर्तियों की जानकारी दी; रेड में खुलासा हुआ था

राहुल द्रविड़ के बेटे की फिफ्टी के बावजूद भारत हारा:अन्वय ने 87 रन बनाए; श्रीलंका U-19 8 विकेट से जीता; सीरीज 1-1 से बराबर

ममता गुट बोला- TMC पर बागी खेमे का दावा फर्जी:चुनाव आयोग से कहा पार्टी संविधान के अनुसार सभी समितियां 2027 तक वैध

अर्जुन कपूर की बहन का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू:अंशुला कपूर की मेहंदी में पहुंचे सोनम, जाह्नवी और वरुण समेत कई स्टार्स

दिल्ली में नवविवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत:ढाई महीने पहले हुई थी शादी; परिवार ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया

Leave a Comment