इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पलामू में मजदूर को बनाया बंधक:बकाया राशि के लिए 5 दिन तक मारपीट, पुलिस ने ताला तोड़ छुड़ाया

On: July 7, 2026 9:16 PM
Follow Us:

पलामू में बकाया रुपए की वसूली के नाम पर एक मजदूर को पांच दिनों तक बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर 25 वर्षीय मजदूर उपेंद्र भुईयां को एक कमरे से मुक्त कराया। इस मामले में आरोपी लेबर सप्लायर अमरेश यादव (34) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपेंद्र को पांच दिनों तक कमरे में कैद रखा गया था। इस दौरान उसे न तो बाहर निकलने दिया जाता था और न ही भरपेट खाना दिया जाता था। शौच के लिए भी उसे कमरे से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। उपेंद्र ने पुलिस को बताया कि डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से उसे जबरन लाकर कमरे में बंद कर दिया गया था और लगातार मारपीट की जा रही थी। एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमरेश यादव रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार गांव का निवासी है। वह अवैध रूप से मजदूरों को दूसरे राज्यों में काम पर ले जाता है। अमरेश, उपेंद्र के पिता गोपाल भुईयां से बकाया रुपए की मांग कर रहा था और पैसे न मिलने पर बेटे को मारने की धमकी दे रहा था। इसी आधार पर पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को सोमवार शाम करीब 7:30 बजे जीएलए कॉलेज के पास एक मकान में एक व्यक्ति को कमरे में बंद रखने की सूचना मिली। गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंचा। जांच के दौरान एक कमरे के बाहर ताला लगा मिला। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर से सहमे हुए उपेंद्र भुईयां को बाहर निकाला। उपेंद्र पाटन थाना क्षेत्र के पाण्डेपुरा गांव निवासी गोपाल भुईयां का पुत्र है। लगातार हुई पिटाई और यातना से वह इतना भयभीत था कि पुलिसकर्मियों को देखकर भी डर के मारे “मारिएगा मत, मारिएगा मत” चिल्लाने लगा। काफी देर तक समझाने के बाद उसे सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। आरोपी अमरेश यादव के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग का पुनर्गठन:ओम प्रकाश व्यास बने अध्यक्ष, 4 सदस्य भी बनाए, CM रेखा के निर्देश पर नियुक्ति

मारुति विक्टोरिस ₹39,000 तक सस्ती हुई:8 महीने में बिकी 1 लाख गाड़ियां, हाइब्रिड और CNG ऑप्शन के साथ लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर

गिरिडीह में व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला:कल्यानडीह में बैंक ऑफ इंडिया ट्रेनिंग सेंटर के पीछे से बरामद, तीन दिनों से था लापता

संजू बाहर नहीं, एशियन गेम्स टीम में पहले से शामिल:जिम्बाब्वे दौरा 2028 टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा, इसलिए प्रभसिमरन को मौका

महिलाओं को हर महीने मिलने वाली नकद राशि बढ़नी चाहिए:पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद का राज्यों को कैश स्कीम पर सुझाव

दिल्ली में मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती:विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि, बोले-राष्ट्रनिर्माताओं को उनका उचित स्थान दिलाना हमारी जिम्मेदारी

Leave a Comment