इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

केंद्रीय राज्यमंत्री मल्होत्रा ने किया ‘स्मार्ट सब स्टेशन’ का उद्घाटन:पूर्वी दिल्ली को 2 परियोजनाओं की सौगात; बोले-दिल्लीवासियों को मिलेगी भरोसेमंद, सस्ती और ग्रीन बिजली

On: July 19, 2026 9:54 PM
Follow Us:

सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने रविवार को पूर्वी दिल्ली की जनता को 2 बड़ी परियोजनाओं का उपहार दिया। उन्होंने दिल्ली सरकार के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद, विधायक ओमप्रकाश शर्मा, विधायक रवि नेगी और बीवाईपीएल (BYPL) के अधिकारियों की उपस्थिति में गांधी नगर में रिमोट का बटन दबाकर ‘स्मार्ट पेड माउंटेड सब स्टेशन’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इस आधुनिक सब स्टेशन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक नागरिकों को रूफटॉप सोलर से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ बिजली पहुंचाना नहीं, बल्कि जनता को भरोसेमंद (रिलायबल), सस्ती (अफोर्डेबल), स्मार्ट और पर्यावरण अनुकूल (ग्रीन) बिजली देना है। पावर सेक्टर में 1,427 करोड़ का भारी निवेश केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली में ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए दीर्घकालिक और दूरदर्शी योजना के तहत काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में केवल एक वर्ष के भीतर पावर सेक्टर में 1,427 करोड़ रुपए का कैप्स (Capital Expenditure) निवेश किया गया है। इस भारी निवेश का उद्देश्य न केवल वर्तमान की जरूरतों को पूरा करना है, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाली बिजली की मांग के लिए एक बेहद मजबूत और आधुनिक बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) तैयार करना भी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोडरमा में बांस चोरी के संदेह में युवक की हत्या:पीट-पीटकर किया था जख्मी, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ दम

दिल्ली में लागू होगी ‘परिवर्तन’ योजना,:पुराने ट्रक-बसें हटाने पर मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन, 2.07 लाख वाहन मालिकों को मिलेगा लाभ, बीएस-6 और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा

अल-नीनो और अनिश्चित मानसून पर हाई अलर्ट:डीडीएमए की बैठक में जलभराव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा

शतरंज खिलाड़ी जुडित पोलगर बन सकती हैं हंगरी की राष्ट्रपति:आनंद-कार्लसन को हराया, 26 साल नंबर-1 रहीं, यंगेस्ट ग्रैंडमास्टर का रिकॉर्ड तोड़ा

यूक्रेन में शिप पर हमला, 4 भारतीयों की मौत:भारत ने कहा- कारोबारी जहाजों को निशाना बनाना निंदनीय; यूक्रेन बोला- रूसी मिसाइलों से हमला हुआ

हर घर तिरंगा: दिल्ली में 15 लाख बांटने का लक्ष्य:स्वयं सहायता समूह बनाएंगे 2 लाख झंडे, ऑनलाइन मार्केट से भी खरीद

Leave a Comment