इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर घर में घुसी, दो की मौत:मृतकों में महिला और चालक शामिल, हादसे में कई लोग हुए घायल; रिम्स रेफर

On: July 22, 2026 10:02 PM
Follow Us:

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर गांव के पास बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे में घर के बाहर मौजूद राखी देवी और स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार की मौत हो गई। दुर्घटना में ललिता देवी, रेनू देवी, खुशबू, सूरज, बिटू समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सीएचसी चंदवा पहुंचाया। वहां गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। कैसे हुआ हादसा?
स्कॉर्पियो बालूमाथ से चंदवा की ओर आ रही थी। दामोदर गांव के समीप अचानक चालक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे के समय घर के बाहर मौजूद लोग वाहन की चपेट में आ गए, जबकि स्कॉर्पियो में सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर चंदवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस दुर्घटना कारणों का पता लगा रही है। दो की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली एमसीडी में फेरबदल, 41 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी:प्रॉपर्टी टैक्स दायरा बढ़ाने, राजस्व संग्रह मजबूत करने और नागरिक सेवाओं को पारदर्शी बनाने पर फोकस

दिल्ली में एमसीडी ने 17 आवारा मवेशी पकड़े:3 जोन की टीमों ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान, सड़कों पर आवारा पशुओं से होने वाले हादसों को रोकना मकसद

नीति आयोग के CEO बने अनुराग जैन:31 अगस्त को खत्म हो रहा एमपी के मुख्य सचिव का कार्यकाल, नए प्रशासनिक मुखिया की तलाश शुरू

जंतर-मंतर आंदोलन में शामिल होने पर असिस्टेंट प्रोफेसर निष्कासित:समाजवादी युवजनसभा के जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज बोले- बच्चों के हक़ के लिए लड़ने पर हुई कार्यवाही

मिरांडा हाउस की इंटर्नशिप में 442 छात्रों ने लिया हिस्सा:समर इंर्टनशिप में 73 शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने छह सप्ताह तक मल्टीडिसीप्लिनरी प्रोजेक्ट्स पर किया काम

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर MP में कांग्रेस का प्रदर्शन:लोकभवन से PCC चीफ समेत कार्यकर्ताओं को उठा ले गई पुलिस, विधानसभा में विधायक डटे

Leave a Comment