इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

नीट आंदोलन को विपक्ष ने राजनीतिक रंग दिया:छात्र हित नहीं सत्ता की चिंता : हर्ष मल्होत्रा

On: July 23, 2026 10:19 PM
Follow Us:

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस वार्ता में विपक्ष पर ‘नीट’ परीक्षा के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं ने कहा अब जबकि दोबारा नीट परीक्षा हो चुकी है और उसका परिणाम भी जारी हो गया है, फिर भी आंदोलन जारी रखना छात्र हित नहीं बल्कि राजनीतिक एजेंडा है। मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था का स्वागत करते हुए कहा केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्र आंदोलनों को हाईजैक कर हिंसा को बढ़ावा दे रहा है। प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस सरकार के दौरान हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा पेपर लीक मामलों और हाल ही में पंजाब में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का भी उल्लेख किया। मल्होत्रा ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से इन मामलों पर जवाब देने की मांग करते हुए कहा संसद में ‘नीट’ पर चर्चा से विपक्ष बच रहा है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है। उनके अनुसार, 2014-15 से 2023-24 के बीच देश में उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में 25 प्रतिशत और विश्वविद्यालयों की संख्या में 69.7 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इसी अवधि में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले दलित छात्रों की संख्या में 51.4 प्रतिशत तथा ओबीसी छात्रों की संख्या में 60.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि भाजपा की नीति पेपर लीक के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल अस्थायी समाधान नहीं, बल्कि परीक्षा प्रणाली की कमियों को दूर करने के लिए दीर्घकालिक सुधारों पर काम कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिमी दिल्ली में डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन परियोजना शुरू:4.5 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ, 917 अत्याधुनिक वाहनों से होगा कचरा संग्रहण

सुरक्षित और सक्षम स्कूल ही विकसित भारत की नींव:एलजी ने लॉन्च की नेशनल मॉडल स्कूल सेफ्टी टूलकिट

जमशेदपुर के बागबेड़ा हादसे के बाद हंगामा:कार चालक की गिरफ्तारी की मांग, घायल के इलाज को लेकर परिजनों ने किया सड़क जाम

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा:फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बने, अर्धशतक मां को डेडिकेट किया

दिल्ली एमसीडी में फेरबदल, 41 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी:प्रॉपर्टी टैक्स दायरा बढ़ाने, राजस्व संग्रह मजबूत करने और नागरिक सेवाओं को पारदर्शी बनाने पर फोकस

दिल्ली में एमसीडी ने 17 आवारा मवेशी पकड़े:3 जोन की टीमों ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान, सड़कों पर आवारा पशुओं से होने वाले हादसों को रोकना मकसद

Leave a Comment