ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 12 मेजबान शहरों का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। 54 मैचों वाले इस वर्ल्ड कप के मैच साउथ अफ्रीका के 8 शहरों में होंगे। जिम्बाब्वे और नामीबिया को भी मेजबान होंगे। 24 साल बाद अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप वनडे वर्ल्ड कप 24 साल बाद अफ्रीका लौट रहा है। इससे पहले 2003 वर्ल्ड कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने मिलकर की थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2023 महिला टी-20 वर्ल्ड कप और अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी की। नामीबिया पहली बार किसी सीनियर ICC टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले उसने इसी साल जिम्बाब्वे के साथ मिलकर अंडर-19 वर्ल्ड कप आयोजित किया था। फाइनल जोहानसबर्ग या केपटाउन में खेला जाएगा साउथ अफ्रीका में जोहानसबर्ग, सेंचुरियन, डरबन, ग्केबेर्हा, कुगोम्पो सिटी, केपटाउन, पार्ल और ब्लोमफोंटेन मेजबान शहर होंगे। फाइनल मुकाबला वांडरर्स (जोहानसबर्ग) या न्यूलैंड्स (केपटाउन) में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे के 3 शहर को मेजबानी जिम्बाब्वे के हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स को भी मेजबानी मिली है। इन तीन शहरों में 7 से 10 मैच खेले जाएंगे। वहीं नामीबिया की राजधानी विंडहोक में कम से कम 3 मुकाबले आयोजित होंगे। विक्टोरिया फॉल्स पहली बार वर्ल्ड कप वेन्यू 12 शहरों में विक्टोरिया फॉल्स नया वेन्यू है। यहां 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाला नया स्टेडियम बन रहा है। यह इस साल के आखिरी तक तैयार हो जाएगा। वॉर्म-अप मैच इन दो शहरों में साउथ अफ्रीका के बेनोनी और पोटचेफस्ट्रूम को वॉर्म-अप वेन्यू बनाया गया है। अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप क्वालिफायर की मेजबानी भी ये शहर नामीबिया के साथ मिलकर कर सकते हैं। 2027 वर्ल्ड कप के 12 मेजबान शहर
2027 वनडे वर्ल्डकप के 12 होस्ट शहरों का ऐलान:साउथ अफ्रीका में 8 वेन्यू, जिम्बाब्वे-नामीबिया भी मेजबान; 24 साल बाद अफ्रीका में वर्ल्डकप
By InstaKhabar
On: July 30, 2026 10:55 PM






