इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

पीएम आवास मार्च की घोषणा पर भाजपा का हमला:हर्ष मल्होत्रा बोले- एथनॉल पर जनता को गुमराह कर रहे हैं आप और कांग्रेस

On: August 3, 2026 11:13 PM
Follow Us:

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की 100 समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री आवास जाने की घोषणा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केजरीवाल के बीच “अराजकता की राजनीति” में आगे निकलने की होड़ का हिस्सा है। मल्होत्रा ने कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास तक प्रदर्शन करने के बाद केजरीवाल खुद को इस राजनीति में पीछे महसूस कर रहे थे। इसी कारण उन्होंने एथनॉल मिश्रित पेट्रोल के मुद्दे पर बिना अनुमति प्रधानमंत्री आवास जाने की घोषणा की है। उन्होंने दावा किया कि जब पुलिस उन्हें सुरक्षा कारणों से आगे बढ़ने से रोकेगी तो केजरीवाल इसे “विक्टिम कार्ड” के रूप में पेश करेंगे और सरकार पर बातचीत से इनकार करने का आरोप लगाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एथनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही हैं। उनके अनुसार एथनॉल के उपयोग से वायु प्रदूषण कम होगा, किसानों की आय बढ़ेगी और देश की विदेशी मुद्रा की बचत होगी। मल्होत्रा ने कांग्रेस और आप नेताओं को 11 अगस्त 2005 को संसद में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के उस बयान की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण को देशहित में बताया था। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि एथनॉल से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे सही हैं तो विपक्ष ऐसे 100 वाहन सामने लाए, जिनके बारे में किसी ऑटोमोबाइल इंजीनियर ने प्रमाणित किया हो कि एथनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण ही वे खराब हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नजफगढ़ ड्रेन पर नए फुटब्रिज का निर्माण शुरू:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया शिलान्यास, दो करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पैदल पुल

संसदीय कमेटी बोली- मार्क जुकरबर्ग पीएम मोदी से माफी मांगें:इंस्टा वीडियो हटाने पर एक्शन; सहूलियतें वापस लेने की भी चेतावनी

‘सपूत’ कौन नहीं निकला? आशुतोष का अपनों पर इशारा:बोले- BJP के लोग षड्यंत्र का शिकार हुए; घनश्याम ने कहा- हम भीतरघात के बावजूद जीते

गोल्डन टेंपल के पास होटल में लड़की से रेप:नाबालिग को ब्लैकमेल कर अमृतसर लाया युवक, निहंगों ने आरोपी पकड़ा; होटल मालिक भी गिरफ्तार

30 अगस्त से शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग शुरू:मोहाली में खेलते दिखेंगे शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह, 6 टीमों के बीच होंगे 27 मुकाबले

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 8 पुलिसकर्मियों समेत 14 की मौत:खैबर पख्तूनख्वा में युवक ने थाने में जाकर ब्लास्ट किया, 22 लोग घायल

Leave a Comment