इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

दिल्ली में ‘कूड़े से आजादी’ अभियान की शुरुआत:2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता मिशन, नंबर-1 वार्ड को मिलेगा ₹1 करोड़

On: August 17, 2026 11:46 PM
Follow Us:

दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और पूरी तरह कूड़ा-मुक्त बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ किया। निगम मुख्यालय (सिविक सेंटर) स्थित डॉ. केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, महापौर प्रवेश वाही और एमसीडी कमिश्नर संजीव खिरवार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व नेता मौजूद रहे। राजधानीभर में यह विशेष स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करना, कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन (Scientific Waste Management) बढ़ाना और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाकर आम जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना है। “स्वच्छ वार्ड को हर महीने मिलेगा ₹1 करोड़ का फंड”- CM रेखा गुप्ता वार्ड स्तर पर प्रतियोगिता: मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अगले 12 महीनों तक दिल्ली के सभी वार्डों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 12 करोड़ तक का इंसेंटिव: हर महीने सबसे साफ पाए जाने वाले वार्ड को विकास कार्यों के लिए ₹1 करोड़ का अतिरिक्त फंड मिलेगा। यदि कोई वार्ड लगातार 12 महीने अव्वल रहता है, तो उसे कुल ₹12 करोड़ तक का सीएमडीएफ (CMDF) फंड दिया जाएगा। कचरे के पहाड़ों से मिलेगी राहत: सीएम ने कहा कि पर्याप्त वेस्ट प्रोसेसिंग न होने की वजह से दिल्ली में कूड़े के पहाड़ बने। अब सरकार और एमसीडी मिलकर इसका स्थायी समाधान निकाल रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ट्रम्प ने ओमान पर बमबारी की धमकी दी:कहा- ईरान मुद्दे पर बीच में न आए; IRGC का अमेरिका से बातचीत का दावा खारिज

DUSU चुनाव में हुड़दंग पर DU का सख्त एक्शन:शराब मिली तो नामांकन रद्द, गाड़ियों के काफिले और सड़क पर पार्किंग पर भी रोक

साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर संवरेगा यमुना बैंक:कालिंदी कुंज में ₹60 करोड़ से बनेगा छठ घाट, पार्क-साइकिल ट्रैक की मिलेगी सौगात

ईरान-अमेरिका के बीच 60 दिन की डेडलाइन खत्म:फिर ट्रम्प ने हमले का आदेश क्यों नहीं दिया; दुश्मन को 3 तरफ से घेरने की स्ट्रैटजी

UGC-NET की इंग्लिश-कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं रद्द:NTA ने माना पेपर में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं; एग्जाम की नई तारीखें जारी

दिल्ली में खत्म होगा फाइलों का झंझट:अब टैबलेट पर होगी ई-कैबिनेट बैठक, डेटा एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगे फैसले

Leave a Comment