इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

अमरावती के विकास मॉडल का अध्ययन करेगा दिल्ली उद्योग विभाग:अधिकारियों सहित मंत्री सिरसा ने विजयवाड़ा का किया दौरा

On: August 18, 2026 11:48 PM
Follow Us:

दिल्ली में औद्योगिक और शहरी विकास व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उद्योग विभाग आंध्र प्रदेश के अमरावती कैपिटल रीजन के एकीकृत नियोजन मॉडल का अध्ययन करेगा। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विजयवाड़ा का दौरा किया। इसमें उद्योग विभाग के एसीएस सज्जन सिंह यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी और दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के अधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर अमरावती के नियोजन और औद्योगिक विकास की रणनीति समझी। इस दौरान एकीकृत शहरी नियोजन, बुनियादी ढांचे, भूमि प्रबंधन, निवेश सुगमता, भविष्य की तकनीक और दीर्घकालिक विकास को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने सीआरडीए क्षेत्र का फील्ड विजिट भी किया। मंत्री सिरसा ने आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और टीजी भरत के साथ भी बैठक की। नारा लोकेश के साथ रियल टाइम गवर्नेंस, शिक्षा, क्लस्टर आधारित आर्थिक विकास और पाठ्यक्रम विकास पर चर्चा हुई। उभरते उद्योगों की जरूरत के अनुरूप शिक्षा और कौशल विकास को तैयार करने पर जोर दिया गया। टीजी भरत के साथ बैठक में आंध्र प्रदेश की औद्योगिक नीतियों, निवेश सुगमता तंत्र और औद्योगिक इकोसिस्टम की जानकारी ली गई। अमरावती के ग्रीनफील्ड मॉडल का जायजा
फील्ड विजिट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अमरावती में विकसित हो रहे ग्रीनफील्ड राजधानी शहर का जायजा लिया। राज्य विधानसभा, हाई कोर्ट और प्रस्तावित पांच आइकॉनिक टावरों की विकास योजना भी देखी। अमरावती करीब 217 वर्ग किमी में विकसित की जा रही है, जबकि कैपिटल रीजन करीब 8,352 वर्ग किमी में फैला है। प्रतिनिधिमंडल को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गई। सिरसा बोले- दिल्ली के अनुरूप ही अपनाएंगे मॉडल
मंत्री सिरसा ने कहा कि सरकार विभिन्न शहरों के सफल औद्योगिक और शहरी विकास मॉडल का अध्ययन कर रही है। अमरावती से एकीकृत नियोजन, भूमि प्रबंधन, हरित बुनियादी ढांचे, बाढ़ प्रबंधन और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकास की सीख मिल सकती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जरूरतों, सीमाओं और संभावनाओं के अनुरूप उपयोगी प्रक्रियाओं को ही अपनाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

2026 स्कोडा स्लाविया सेडान का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में रिवील:सेगमेंट में पहली बार रियर मसाज सीट्स; 360-डिग्री कैमरा और AI असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे

AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार:दिल्ली में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर में गड़बड़ी का मामला, ACB बोली- खास कंपनी को फायदा पहुंचा

रिपोर्ट- रूस सीक्रेट रूट से ईरान को हथियार भेज रहा:मिसाइल-ड्रोन पार्ट्स और गोला-बारूद शामिल; ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर समुद्री रास्ते का इस्तेमाल

CJP का दावा-बंगाल में BJP हमारी आवाज दबा रही:बांकुड़ा हमले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, 10 दिन में मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन तेज होगा

दिल्ली में ‘कूड़े से आजादी’ अभियान की शुरुआत:2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष स्वच्छता मिशन, नंबर-1 वार्ड को मिलेगा ₹1 करोड़

ट्रम्प ने ओमान पर बमबारी की धमकी दी:कहा- ईरान मुद्दे पर बीच में न आए; IRGC का अमेरिका से बातचीत का दावा खारिज

Leave a Comment