इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

चंडीगढ़ में बस स्टैंड के पास मिला IED:बैग में टिफिन के अंदर रखा था, 3 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने इलाका सील किया

On: August 24, 2026 12:02 AM
Follow Us:

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे जंगल से एक बैग में टिफिन के अंदर से IED बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। राहत की बात यह है कि बरामद विस्फोटक एक्टिव नहीं था। मामले की जांच सेक्टर-36 थाने की पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस मामले में FIR भी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जिस जगह से IED बरामद हुआ है, वह काफी महत्वपूर्ण इलाका है। यहां सेक्टर-43 बस स्टैंड, जिला अदालत और रिहायशी क्षेत्र भी मौजूद हैं। 11 अगस्त को पाक से आए हथियार पकड़े थे इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने 11 अगस्त को दीपक नंदल गैंग से जुड़े जींद के तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों में अजय (19), रोहित (18) और देव (18) थे। पुलिस ने इनके कब्जे से जिगाना पिस्तौल समेत तीन विदेशी पिस्तौल, दो मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस के मुताबिक यह हथियार पाकिस्तान के ड्रोन के जिरए तरनतारन आए थे। फिर वहां से यहां सप्लाई लेकर आए थे। इससे पहले भी मिल चुके IED ************ ये खबर भी पढ़ें: पंजाब CM की पत्नी बोलीं- मैं घबराती नहीं:₹5 करोड़ रिश्वत केस पर कहा- आरोप साबित करें; रिटायर्ड जज को मानहानि नोटिस भेज चुकीं पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर रेप केस दबाने के बदले 5 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत मांगने के आरोप लगे। इस मामले में वह पहली बार कैमरे के सामने आईं और आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पटियाला में डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा कि किसी पर आरोप लगाना और बेबुनियाद बातें करना आसान है। वह इन आरोपों का सामना करने के लिए तैयार हैं। वह न पहले घबराई थीं और न अब घबरा रही हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अप्रैल से अबतक 150 पाकिस्तानी दुल्हनें भारत पहुंचीं:ऑपरेशन सिंदूर के बाद से वीजा बैन था; 300 अब भी शादी के इंतजार में

सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर खड़े किए सवाल:कहा- जौनपुर में 5 प्राथमिक स्कूल ही चोरी हो गए

इंग्लिश पेसर कार्स नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में दिखे:VIDEO वायरल, ECB ने जांच शुरू की; पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड टीम का हिस्सा

दिल्ली में कार डिवाइडर पार कर दूसरी कार से टकराई:हादसे में दो विधायक समेत 6 घायल, सभी की हालत स्थिर; पुलिस जांच जारी

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बोला- हरदीप निज्जर को मैंने मरवाया:मेरे भाइयों को मरवाने वाले इसकी कोठी में रहते थे; पहले भारतीय एजेंसियों पर आरोप लगे थे

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी:भोपाल में 1.50 रुपए बढ़े दाम; 97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

Leave a Comment