इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

15 साल की तन्वी ने जीता पहला सीनियर बैडमिंटन खिताब:वर्ल्ड नंबर-82 को 32 मिनट में हराया; टूर्नामेंट में टॉप-100 की 2 प्लेयर्स से जीतीं

On: August 31, 2026 12:17 AM
Follow Us:

भारत की 15 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पात्री ने इंडोनेशिया में पोंटियानक इंटरनेशनल चैलेंज का खिताब जीत लिया है। वर्ल्ड नंबर-132 तन्वी ने फाइनल में साउथ कोरिया की वर्ल्ड नंबर-82 किम मिन सन को 21-5, 21-6 से हराया। उन्होंने सिर्फ 32 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। यह तन्वी का पहला सीनियर इंटरनेशनल खिताब है। यह टूर्नामेंट में तन्वी की छठी जीत थी। पहले मैच को छोड़कर उन्होंने अपने सभी मुकाबले सीधे गेम में जीते। लगातार दूसरे दिन टॉप-100 खिलाड़ी को हराया तन्वी ने फाइनल से एक दिन पहले सेमीफाइनल में कनाडा की टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर-51 रेचल चैन को हराया था। उन्होंने यह मुकाबला 21-9, 21-19 से जीता। इस तरह तन्वी ने लगातार दो दिन टॉप-100 रैंकिंग वाली खिलाड़ियों को शिकस्त दी। पिछले हफ्ते रही थीं रनर-अप तन्वी ने इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। पोंटियानक से पहले उन्होंने एंटिका सिंगापुर इंटरनेशनल चैलेंज में रनर-अप रहते हुए सिल्वर मेडल जीता था। उस फाइनल में उन्हें जापान की वर्ल्ड नंबर-55 मनामी सुजू ने तीन गेम में हराया था। तन्वी ने इस सीजन में इंटरनेशनल टूर्नामेंट में तीन बार दूसरा स्थान हासिल किया है। वह कुछ साल चीन में ट्रेनिंग भी कर चुकी हैं और फिलहाल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ बैडमिंटन एक्सीलेंस में ट्रेनिंग करती हैं। चीन में ट्रेनिंग का मिला फायदा भारत की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली युवा खिलाड़ियों में शामिल तान्वी ने अपने शुरुआती सालों में चीन में ट्रेनिंग की है। कोच सागर चोपड़ा के मुताबिक, इसका असर उनकी तकनीक, मूवमेंट और कोर्ट कवरेज में साफ दिखाई देता है। लागोस में पांडा बहनों ने भी जीता खिताब लागोस इंटरनेशनल चैलेंज में भारतीय जोड़ी रुतपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा ने महिला डबल्स का खिताब जीता। दोनों बहनों ने फाइनल में टॉप सीड भारतीय जोड़ी कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी को 21-14, 25-23 से हराया। मेंस सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में भी भारतीय खिलाड़ी आमने-सामने थे। ज्ञान दत्तू ने हमार लालथाजुआला को 21-9, 22-20 से हराकर सीजन का पहला इंटरनेशनल खिताब जीता। मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव रावत और मनीषा ने खिताब जीता। फाइनल में सात्विक रेड्डी और राधिका शर्मा ने तीसरे गेम में मुकाबला छोड़ दिया। उस समय ध्रुव और मनीषा 16-11 से आगे थे। पुरुष सिंगल्स में खिताब से चूके सोना गिनपॉल इंडोनेशिया के पोंटियानक में भारतीय खिलाड़ी सोना गिनपॉल पुरुष सिंगल्स का खिताब जीतने से चूक गए। उन्हें फाइनल में इंडोनेशिया के रिची दुत्ता रिचार्डो ने हराया। पोंटियानक इंटरनेशनल चैलेंज क्या है? पोंटियानक इंटरनेशनल चैलेंज इंडोनेशिया में होने वाला एक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट है। टूर्नामेंट में 17 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और इसकी कुल पुरस्कार राशि 20 हजार अमेरिकी डॉलर है। ————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में भारत का पहला मैच आज:थाईलैंड से मुकाबला, पिछली 3 भिड़ंत में इंडिया जीती; स्मृति पर रहेंगी नजरें विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय टीम आज अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का पहला मुकाबला थाईलैंड से होगा। ग्रुप-A का यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

किंग चार्ल्स से मिलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी:लॉर्ड्स टेस्ट विवाद के बाद भी तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी मुलाकात, करीब 15 मिनट साथ रहेंगे

दिल्ली के 5 सरकारी अस्पतालों की बदलेगी नुहार:400 नए क्रिटिकल केयर बेड, ICU सुविधाओं का होगा विस्तार

दिल्ली में मतदाता सूची का ड्राफ्ट कल:47.7 लाख नाम बाहर होने की आशंका, 30 सितंबर तक मिलेगा सुधार का मौका

जर्मनी चौथी बार हॉकी वर्ल्ड चैंपियन:फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराया; पाकिस्तान के सबसे ज्यादा 4 खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी

टेस्ट मैच जल्दी खत्म होने की 4 वजह:पूर्व इंग्लिश कप्तान बोले- 3 दिन में खत्म होने वाले मैच 7% से बढ़कर 20% हुए

नेपाल बाढ़ में रायसेन के 2 युवक लापता:मानसरोवर यात्रा से लौटे ओम बोले- मौत को करीब से देखा, जिस होटल में रुके वहां अब मलबा

Leave a Comment