इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

PCB ने कोच समेत 7 प्लेयर्स को वापस बुलाया:इंग्लैंड से 2 टेस्ट हारने के बाद फैसला; 9 सितंबर से बर्मिंघम में तीसरा मैच

On: September 1, 2026 12:19 AM
Follow Us:

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया। बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों को घर वापस बुला लिया है। उनकी उनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। PCB ने मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को रिलीज किया गया है। ये बदलाव लीड्स और लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के हारने के बाद हुए हैं। टीम 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे है। तीसरा और आखिरी मैच 9 सितंबर से शुरू होगा। रंधावा, रजाउल्लाह को पहली बार मौका सात नए खिलाड़ियों में सैम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बैग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर शामिल हैं। इनमें से पांच प्लेयर इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। जबकि, मुहम्मद रंधावा और रजाउल्लाह ने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। ये सभी प्लेयर्स तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान की टीम से जुड़ेंगे। सैम अयूब ने आठ टेस्ट और अब्दुल्ला फजल ने दो टेस्ट खेले हैं। लेफ्टी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर अराफात मिन्हास पाकिस्तान के लिए तीन वनडे और चार टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। सरफराज और गुल को भी रिलीज किया पाकिस्तानी बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी रिलीज कर दिया है। अब माइक हेसन को मुख्य कोच और एशले नॉफ्के को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान की अपडेटेड टीम बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बैग (विकेटकीपर), सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह। —————————————- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बाबर बोले– लॉर्ड्स टेस्ट बायकॉट की चर्चा नहीं हुई; दावा था- इमरान के बेटों का इंटरव्यू से PCB नाराज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के बायकॉट की खबरों को एक सिरे से खारिज किया है। रविवार को BBC ने बाबर से पूछा गया कि क्या लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद पाकिस्तान के मैदान पर नहीं उतरने की बात हुई थी। इस पर बाबर ने कहा, ‘नहीं, मैंने ऐसी कोई बात नहीं सुनी।’ पढ़ें पूरी खबर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जॉन टर्नस कल से एपल की कमान संभालेंगे:टिम कुक 15 साल बाद कंपनी के CEO का पद छोड़ेंगे; 9 सितंबर को नए आईफोन लॉन्च होंगे

मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया:इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट की; लिखा- यह फैसला बेहद मुश्किल और दर्दनाक

मुंबई-बुर्का पहने महिलाओं को अस्पताल में अंदर जाने से रोका:कूपर अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों से बहस, वीडियो वायरल

भास्कर अपडेट्स:NTA ने UGC-NET 2026 की फाइनल आंसर-की जारी की, 3 पेपर की 9-10 सितंबर को दोबारा परीक्षा होगी

किंग चार्ल्स से मिलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी:लॉर्ड्स टेस्ट विवाद के बाद भी तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी मुलाकात, करीब 15 मिनट साथ रहेंगे

दिल्ली के 5 सरकारी अस्पतालों की बदलेगी नुहार:400 नए क्रिटिकल केयर बेड, ICU सुविधाओं का होगा विस्तार

Leave a Comment