इंस्टाखबर देश राज्य विदेश क्रिकेट एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी राजनीति बिजनेस सेहत

सूर्यवंशी से बोले तिलक-तू छोटा है, रन नहीं बना पाएगा:वैभव ने कहा- ‘किसी भी बॉलर को लाओ, मारूंगा’; 44 रन की पारी खेली

On: September 7, 2026 1:03 AM
Follow Us:

दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तिलक बल्लेबाजी कर रहे सूर्यवंशी से मजाकिया अंदाज में कहते हैं- ‘क्या यार ये वाइस कैप्टन! तू अभी बहुत छोटा है।’ तिलक कहते हैं- ‘तू इस मैच में रन नहीं बना पाएगा, क्योंकि सामने वाली टीम का कप्तान मैं हूं।’ इस पर वैभव जवाब देते हैं- ‘जिस बॉलर को लाना चाहता है ले आओ, अगले ही ओवर में मारूंगा।’ यह बातचीत 12वें ओवर से पहले की है। वैभव ने इस पारी में 44 रन बनाए। उन्होंने सातवें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर 2 चौके और 1 छक्का लगाया था। वैभव के शॉट्स के बाद सिराज को स्पेल से हटाया सिराज पर वैभव के अटैकिंग शॉट्स के बाद तिलक वर्मा दबाव में आ गए। उन्होंने 8वें ओवर में इनफील्ड के ऊपर से चौके रोकने के लिए 5 बाउंड्री राइडर तैनात किए। इस ओवर में 14 रन पड़ने के बाद तिलक ने सिराज को स्पेल से भी हटा दिया। सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए पहली पारी में सूर्यवंशी 37 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्हें सीवी मिलिंद ने कैच आउट कराया। आउट होने से पहले उन्होंने ओपनिंग पार्टनर अभिमन्यू ईश्वरन के साथ 100 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहली पारी में 92 रन और दूसरी पारी में 40 रन बनाए थे। ईशान किशन ने नाबाद शतक लगाया पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन ने 4 विकेट पर 385 रन बना लिए हैं। टीम के कप्तान ईशान किशन 111 रन बनाकर नाबाद हैं। कुमार कुशाग्र नाबाद 63 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 144 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। मैच की पूरी खबर पढ़ें… ———————————— वैभव सूर्यवंशी की यह खबर भी पढ़ें… सूर्यवंशी की बैटिंग देखने उमड़ी हजारों की भीड़:93 मिनट तक वैभवमय हुआ चेपॉक, दलीप ट्रॉफी फाइनल में स्टेडियम के एक्स्ट्रा स्टैंड खोले गए चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार की सुबह अचानक भीड़ उमड़ने लगी। वजह थी दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग। जैसे ही खबर फैली कि ईस्ट जोन के सूर्यवंशी बल्लेबाज कर रहे हैं, 12 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ट्रम्प के दामाद ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात की:पुतिन से चर्चा के एक दिन बाद कीव पहुंचे; रूस से युद्ध खत्म कराने पर चर्चा

CM विजय की पार्टी TVK के पदाधिकारी की हत्या:बाइक से आए हमलावरों ने बीच सड़क पर काटा, 5 गिरफ्तार

RSS प्रमुख बोले- हिंदू सोच में अपनापन सबसे ऊपर:लोग अपनी कर्मभूमि के प्रति ईमानदार रहें; ब्रिटेन के प्रति वफादार रहते हुए भारत की सेवा करें

साउथ अफ्रीका ने जीती नामीबिया टी-20 ट्राई सीरीज:जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रन से हराया; डेवाल्ड ब्रेविस प्लेयर ऑफ द सीरीज बने

पूर्व CDS बोले- पाकिस्तान, भारत के लिए बड़ा खतरा बनेगा:LAC पर भारत-चीन की राय एक नहीं, दोनों देश सीमा विवाद से आगे बढ़ें

दिल्ली में तेज बारिश के बीच एक्शन में आई सीएम:सद्भावना पार्क और सड़कों का किया औचक निरीक्षण, तत्काल जलभराव से निपटने के निर्देश

Leave a Comment